हिंदी
यूपी में खिलाड़ियों पर मेहरबान हुई सरकार (Img: Google)
Lucknow: उत्तर प्रदेश में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने मजबूत और पारदर्शी व्यवस्था (Robust System) तैयार की है। अब यूपी के खिलाड़ियों को न सिर्फ अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने पर भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सीधे सरकारी नौकरी और समय पर प्रमोशन की गारंटी भी दी जा रही है।
ओलंपिक, एशियाई खेल (Asian Games) और राष्ट्रमंडल खेलों (Commonwealth Games) में देश का नाम रोशन करने वाले यूपी के खिलाड़ियों को सीधे डिप्टी एसपी (DSP), जिला युवा कल्याण अधिकारी और परिवहन विभाग जैसे महत्वपूर्ण महकमों में क्लास-2 और क्लास-3 की नौकरियां मिल रही हैं। इस नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी किसी भी खिलाड़ी के करियर में बाधा न बने।
इस मजबूत व्यवस्था के तहत केवल पुरस्कार ही नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर भी काम हो रहा है। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक गांव में खेल के मैदान, ब्लॉकों में मिनी स्टेडियम और जिला स्तर पर अत्याधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। सरकार का स्पष्ट मानना है कि जब ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को सही कोचिंग, सही डाइट और बेहतर बुनियादी ढांचा मिलेगा, तभी वे वैश्विक मंच पर तिरंगा लहरा सकेंगे। सरकार का यह स्पोर्ट्स मॉडल अब देश के अन्य राज्यों के लिए भी एक नजीर बनता जा रहा है।
Location : Lucknow
Published : 17 May 2026, 2:13 PM IST
Topics : jobs Lucknow News Sports News UP News Yogi Adityanath