SIR की लिस्ट जारी : उत्तर प्रदेश में 13 करोड़ 39 लाख से ज्यादा मतदाता

उत्तर प्रदेश में एसआईआर के बाद फाइनल मतदाता सूची जारी कर दी गई है। कुल 13.39 करोड़ मतदाता दर्ज हुए हैं। प्रयागराज, लखनऊ और बरेली समेत कई जिलों में वोटरों की संख्या में बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 10 April 2026, 12:51 PM IST

Lucknow: उत्तर प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ में प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। राज्य में अब कुल 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

पुरुष और महिला मतदाताओं का आंकड़ा

जारी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 61 पुरुष और 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 महिला मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सभी राजनीतिक दलों की निगरानी में संपन्न की गई।

पांच जिलों में सबसे ज्यादा बढ़े वोटर्स

ड्राफ्ट सूची की तुलना में जिन जिलों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई उनमें प्रयागराज में 3,29,421, लखनऊ में 2,85,961, बरेली में 2,57,920, गाजियाबाद में 2,43,666 और जौनपुर में 2,37,590 नए मतदाता जुड़े हैं।

विधानसभा स्तर पर भी बड़ा बदलाव

विधानसभा क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। साहिबाबाद में 82,898, जौनपुर में 56,118, लखनऊ पश्चिम में 54,822, लोनी में 53,679 और फिरोजाबाद में 47,757 मतदाता बढ़े हैं।

UP SIR: मैनपुरी के चारों विधानसभा क्षेत्र में बढ़े वोटर

166 दिनों तक चला विशेष अभियान

अधिकारियों के अनुसार एसआईआर अभियान 166 दिनों तक चला। इसमें फॉर्म वितरण, सत्यापन और दावों-आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया शामिल रही। 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट सूची में 12.55 करोड़ मतदाता दर्ज थे।

निरंतर अपडेट होती है मतदाता सूची

निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची एक निरंतर प्रक्रिया है। जिन लोगों का नाम सूची में नहीं है, वे फॉर्म-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं।

UP SIR 2026: चुनाव आयोग का बड़ा कदम; शेष राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया अप्रैल से लागू

2027 चुनाव से पहले अहम दस्तावेज

यह मतदाता सूची वर्ष 2027 के चुनावों के लिए बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। राजनीतिक दलों के बीच इसे लेकर बयानबाजी भी तेज हो गई है, जिससे चुनावी माहौल गर्माने लगा है।

Location :  Lucknow

Published :  10 April 2026, 12:51 PM IST