बदायूं से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगा ली। वहीं मौत होने पर मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां संदिग्ध परिस्थितियों में महिला ने फांसी लगा ली। वहीं मौत होने पर मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
क्या है पूरी घटना?
जानकारी के मुताबिक, जिला शाहजहांपुर थाना मदनपुर गांव मोहनिया के रहने वाले परविंदर ने अपनी बहन सुजाता की शादी 1 जून 2025 को जनपद बदायूं के आलापुर थाना क्षेत्र के गांव फाजिल नगला के रहने वाले 22 वर्षीय राहुल पुत्र प्रेमपाल के साथ धूमधाम से की थी।
SC का बड़ा फैसला, धर्म परिवर्तन कराया तो खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा; जानिये पूरा अपडेट
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जानकारी के मुताबिक, शादी होने के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले दहेज में कार की डिमांड करने लगे मगर मायके वाले चार पहिया वाहन देने में असमर्थ थे। इसीलिए ससुराल वाले उसकी बहन सुजाता को आए दिन प्रताड़ित करते थे देर रात ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करने के बाद फांसी के फंदे पर लटका दिया सुजाता की ससुराल वालों ने सुजाता के मायके फोन करके सूचना दी मायके वाले जब तक उसकी ससुराल पहुंचे तब तक ससुराल वाले गायब हो गए सुजाता के भाई परविंदर ने पुलिस को सूचना दी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बारीकी से निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गौरतलब है कि आज के समय में इस प्रकार की घटना आए दिन आने लगी है, जहां पर लोग संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगा ले रहे हैं। ये काफी चिंता का विषय है। इस प्रकार की घटना एक बड़ा सवाल खड़ा करती है समाज और राष्ट्र से कि इस प्रकार की घटना का कारण क्या है, क्यों इस तरह की खबर अलग- अलग जिले से आ रही। क्या इस समस्या का कोई समाधान नहीं है? इस प्रकार की खबर लोगों के जहन में बड़ा सवाल छोड़ रही है।