UP Crime: गोरखपुर में अवैध तमंचों के साथ दो शातिर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

गोरखपुर जनपद में अपराध और अवैध हथियारों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तिवारीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तिवारीपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार। पढिए पूरी खबर

Gorakhpur News: गोरखपुर जनपद में अपराध और अवैध हथियारों पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तिवारीपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना तिवारीपुर पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

क्या है पूरी घटना?

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देश पर चल रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक तिवारीपुर के नेतृत्व में टीम सक्रिय थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक कमलेन्द्र सिंह व उनकी टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान माधोपुर क्षेत्र से दो युवकों को धर दबोचा।

अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान शाहिल कन्नौजिया उर्फ भोले पुत्र सतीशचन्द्र निवासी माधोपुर थाना तिवारीपुर तथा अभिषेक प्रजापति पुत्र बेचन प्रजापति निवासी माधोपुर, संत रविदास स्कूल के पास के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान इनके कब्जे से दो अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

गंभीर धाराओं में कई मुकदमें

पुलिस के अनुसार, शाहिल कन्नौजिया का आपराधिक इतिहास पहले से ही लंबा रहा है। उसके खिलाफ मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। वर्ष 2019 से लेकर 2025 तक वह लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है, जबकि ताजा मामले में भी उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं, दूसरे अभियुक्त अभिषेक प्रजापति के खिलाफ भी इसी मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है।

‘इस बार थाली नहीं, सिलेंडर बजाएंगे…’ गैस किल्लत पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, संसद में टीएमसी का अनोखा विरोध, पढ़ें पूरी खबर

इस गिरफ्तारी के आधार पर थाना तिवारीपुर में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस दोनों अभियुक्तों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क और अन्य संभावित आपराधिक गतिविधियों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

Budaun HPCL Murder Case: डाइनामाइट न्यूज़ की पड़ताल में अफसरों की हत्या के बाद खुल रही दबंगई की परतें, पढ़ें बड़ा अपडेट

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमलेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अभिषेक सिंह, कांस्टेबल विकास यादव और कांस्टेबल उदय कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा। इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि गोरखपुर पुलिस अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पूरी तरह सख्त रुख अपनाए हुए है और ऐसे तत्वों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 27 March 2026, 6:25 PM IST

Advertisement