UP Crime: जिसके घर में मिला ठिकाना उसी को लूट लिया, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

यूपी के उन्नाव से एक चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां किराये के मकान में रहने वाली महिला ने ही कांड कर डाला। जिस महिला को मकान मालिक ने तीन साल तक अपने घर में किरायेदार के रुप में रखा...

Updated : 27 April 2026, 2:00 PM IST

Unnao: यूपी के उन्नाव से एक चोरी की हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां किराये के मकान में रहने वाली महिला ने ही कांड कर डाला। जिस महिला को मकान मालिक ने तीन साल तक अपने घर में किरायेदार के रुप में रखा। उसी पर ये बड़ा आरोप साबित हुआ। पुलिस की जांच में सामने बड़ा खुलासा आया।

क्या है पूरी घटना?

कोतवाली क्षेत्र के एबी नगर का ये मामला है। यहां रहने वाले मनीष शुक्ला और सौरभ ने 23 तारीख को थाने में केस दर्ज कराया था कि उनके घर से  करीब 25 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी हो गए हैं। शक की सुई उनके घर में तीन साल से किराए पर रह रही इंदु पांडे पर गई, जो 15 अप्रैल को मकान मालिक का कमरा खाली कर गई थी।

पुलिस जांच में बड़ा खुलासा

इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू की और सर्विलांस व एसओजी टीम की मदद से आरोपी महिला तक पहुंच गई। वहीं पुलिस की गिरफ्तारी के बाद उसके पास से करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी और लगभग 1.75 लाख नकद बरामद मिले। जांच में यह भी सामने आया कि महिला ने पहले ही करीब 6 लाख रुपये की ज्वेलरी बेच दी थी। जिसके पैसे से अपने जेठ नीरज पांडे के साथ मिलकर लखनऊ में एक प्लॉट खरीदा।

राघव चड्ढा ने AAP छोड़ने और BJP में जाने का किया खुलासा, “टॉक्सिक कल्चर” को लेकर कही यह बात

ज्वेलर्स भी गिरफ्तार

वहीं इस मामले में पुलिस ने एक ज्वेलर्स कुलदीप को भी गिरफ्तार किया है। जिसके पास महिला ने चोरी के आभूषण बेचे थे।वहीं उसके पास से भी पुलिस को कुछ आभूषण और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुआ है।

महिला वकील पर हमले का CJI सूर्यकांत ने लिया संज्ञान, वरिष्ठ अधिकारी को जांच सौंपने का आदेश

पुलिस के मुताबिक, इस पूरे मामले में अभी भी 2 अन्य आरोपी भी शामिल है, जिनकी तलाश जारी। वहीं इस मामले में यह भी साफ हुआ की महिला ने चोरी के बाद सबूत छिपाने की कोशिश की। यह घटना साफ बताती है कि किसी को घर में रखने से पहले पूरी तरह जांच पड़ताल करना चाहिए। अन्यथा भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

Location :  Unnao

Published :  27 April 2026, 1:34 PM IST