UP Crime: चाउमीन बनाने के लिए चुराई गैस! पाइपलाइन में सेंधमारी कर चल रहा था कारोबार

आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। चाउमीन और नूडल बनाने का कारोबार कर रहे युवक ने ग्रीन गैस (पीएनजी) की पाइपलाइन में ही सेंधमारी कर गैस चोरी करना शुरू कर दिया।

Updated : 20 May 2026, 3:13 PM IST

Agra: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। चाउमीन और नूडल बनाने का कारोबार कर रहे युवक ने ग्रीन गैस (पीएनजी) की पाइपलाइन में ही सेंधमारी कर गैस चोरी करना शुरू कर दिया।

क्या है पूरी खबर?

पीएनजी कंपनी के अधिकारी को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने जांच पड़ताल कराई तो मामला सही निकला। मकान के पास से गुजर रही पीएनजी पाइप लाइन में सेंध लगाकर एक व्यक्ति उसमें पाइप डालकर गैस की चोरी कर रहा था। कंपनी के अधिकारियों ने तुरंत उस आरोपी मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी और मुकदमा दर्ज कराया है।

रबर पाइप जोड़कर अवैध तरीके से गैस इस्तेमाल

ये पूरा मामला  आगरा जिला के थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के अमरपुरा बिचपुरी इलाके का है। कंपनी के अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि कंपनी शहर में गैस वितरण का कार्य करती है। नियमित पेट्रोलिंग के दौरान 12 मई मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे जंगी विहार कॉलोनी, अमरपुरा स्थित एक मकान में मुख्य पाइपलाइन से रबर पाइप जोड़कर अवैध तरीके से गैस इस्तेमाल होते पकड़ी गई।

PWD और ठेकेदार की लापरवाही ने सड़क को बनाया मौत का जाल, बेलवा घाट की सड़क धंसने से हादसों का सिलसिला जारी

आरोपी बंसत कुमार चोरी की गई गैस का उपयोग नूडल्स और चाउमीन बनाने जैसे व्यवसायिक कार्यों में कर रहा था। कंपनी के अधिकरी ने आरोपी के खिलाफ थाना जगदीशपुरा में केस दर्ज कराया गया है।

गैस रिसाव से कभी भी कोई बड़ा हादसा

कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी बंसत कुमार ने अपने लालच के चलते सैकड़ों लोगों की जान खतरे में डाल दी। पीएनजी की पाइपलाइन काटकर उसमें नया कनेक्शन जोड़ दिया। चेकिंग टीम ने यह चोरी पकड़ी और समय रहते स्थिति को संभाल लिया नहीं तो गैस रिसाव से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

गोरखपुर: भलोटिया मार्केट में थमा दवा कारोबार, ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में सड़कों पर उतरे व्यापारी

पीएनजी अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई  पुलिस टीम के सामने गैस चोरी की पुष्टि होने पर ग्रीन गैस कर्मचारियों ने अवैध कनेक्शन काटकर गैस सप्लाई बंद कर दी है।

Location :  Agra

Published :  20 May 2026, 3:13 PM IST