UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं परीक्षा का परिणाम कल, टॉपर्स लिस्ट के साथ होगा ऐलान: जानें क्या है समय

UP Board 10th, 12th Result 2026 Date & Time (OUT): यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 23 अप्रैल को शाम 4 बजे जारी होगा। 50 लाख से ज्यादा छात्रों का इंतजार खत्म होने वाला है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

Post Published By: Tanya Chand
Updated : 22 April 2026, 2:23 PM IST
google-preferred

Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए रिजल्ट जारी करने की तैयारी पूरी कर ली है। इस साल लाखों छात्र अपने परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोर्ड द्वारा तय प्रक्रिया के अनुसार परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रिजल्ट जल्दी जारी किया जा रहा है, जिससे छात्रों में उत्साह है।

UP Board Result 2026 Date and Time (डेट और टाइम)

बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार, यूपी बोर्ड का रिजल्ट 23 अप्रैल को जारी किया जाएगा। यह परिणाम गुरुवार शाम 4 बजे घोषित किया जाएगा, जिसके बाद छात्र अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकेंगे।

UP Board टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

रिजल्ट के साथ ही बोर्ड की ओर से टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी। राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सरकार की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

50 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी परीक्षा

इस साल यूपी बोर्ड परीक्षा में कुल 52 लाख 30 हजार 297 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। हाईस्कूल (10वीं) में 27 लाख 50 हजार 945 छात्र-छात्राएं शामिल हुए, जबकि इंटरमीडिएट (12वीं) में 24 लाख 79 हजार 352 छात्रों ने पंजीकरण कराया। यह देश की सबसे बड़ी बोर्ड परीक्षाओं में से एक मानी जाती है।

75 जिलों में हुई परीक्षा

परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलीं। राज्य के सभी 75 जिलों में कुल 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। हालांकि, इस दौरान करीब 2.87 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी, जिनमें हाईस्कूल और इंटरमीडिएट दोनों के परीक्षार्थी शामिल हैं।

UP Board Results 2026: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी बड़ी खबर, लाखों छात्रों के लिये आया ये अहम अपडेट

रोल नंबर से UP Board रिजल्ट कैसे देखें

  • सबसे पहले UPMSP की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर “UP Board Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन पेज खुलेगा, जहां अपना रोल नंबर दर्ज करें।
  • “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

डिजिलॉकर से रिजल्ट कैसे चेक करें (How to Check Up Board Results on DigiLocker)

  • digilocker.gov.in पर जाएं या DigiLocker ऐप डाउनलोड करें।
  • अपने अकाउंट से लॉगिन करें या नया अकाउंट बनाएं।
  • “Education” सेक्शन में जाएं।
  • UP Board (UPMSP) विकल्प चुनें।
  • कक्षा 10 या 12 के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर दर्ज करें।
  • डिजिटल मार्कशीट स्क्रीन पर आ जाएगी।
  • इसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

UP Board Result 2026: 25 अप्रैल से पहले जारी हो सकते हैं 10वीं-12वीं के नतीजे, ऐसे करें चेक

SMS and UMANG ऐप से भी चेक करें UP Board Result

वेबसाइट स्लो होने पर छात्र SMS के जरिए भी रिजल्ट देख सकते हैं। 10वीं के लिए UP10 और 12वीं के लिए UP12 लिखकर 56263 पर भेजें। इसके अलावा DigiLocker और UMANG ऐप पर QR कोड वाली डिजिटल मार्कशीट भी आसानी से डाउनलोड की जा सकती है।

Location :  Lucknow

Published :  22 April 2026, 2:23 PM IST

Advertisement