हिंदी
जल्द जारी हो सकता है यूपी बोर्ड रिजल्ट (Img- Internet)
Lucknow: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जल्द घोषित कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड 25 अप्रैल से पहले रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। हालांकि अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं की गई है, जिससे छात्रों में उत्सुकता बनी हुई है।
रिजल्ट जारी होने से पहले इसकी घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। नतीजों का ऐलान राज्य की शिक्षा मंत्री गुलाब देवी करेंगी। इस दौरान बोर्ड के सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। परिणाम घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट्स के माध्यम से अपने अंक देख सकेंगे।
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र upmsp.edu.in, upresults.nic.in और results.upmsp.edu.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स का ही उपयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार की गलत जानकारी से बचा जा सके।
अगर पिछले वर्षों के परिणामों पर नजर डालें तो कक्षा 10वीं में 2025 में 90.11 प्रतिशत, 2024 में 89.55 प्रतिशत और 2023 में 89.78 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। वहीं 12वीं में 2025 में 81.15 प्रतिशत, 2024 में 82.60 प्रतिशत और 2023 में 75.52 प्रतिशत छात्रों ने सफलता हासिल की थी। इस बार भी पास प्रतिशत में बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
UK Board Result 2026: जल्द छात्रों का इंतजार होगा खत्म, जानें कहां और कैसे देखें अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद यदि किसी छात्र को एक या दो विषयों में 33 से कम अंक मिलते हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। ऐसे छात्र कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होकर अपने अंक सुधार सकते हैं। वहीं यदि दो से अधिक विषयों में न्यूनतम अंक नहीं मिलते हैं, तो छात्र को फेल माना जाएगा।
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
UP Board Result: मार्क्स अपलोडिंग जारी, कभी भी आ सकता है रिजल्ट
यूपी बोर्ड के लाखों छात्र अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट की तारीख नजदीक आने के साथ ही छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता भी बढ़ती जा रही है। अब सभी की नजर बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है।
Location : Lucknow
Published : 21 April 2026, 8:35 AM IST