UP Board Result 2025 LIVE: यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां करें चेक, 10वीं और 12वीं में इन छात्रों ने किया टॉप

आज दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा करेगा। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 25 April 2025, 11:33 AM IST
google-preferred

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजों का छात्रों को बेसब्री से इंतजार है। आज दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों की घोषणा करेगा। छात्र अपने परिणाम देखने के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स upresults.nic.in और upmsp.edu.in पर विजिट कर सकते हैं।


02:30 Pm, 25अप्रैल 2025

यूपी बोर्ड 12वीं के नतीजे में पिछले साल के मुकाबले गिरावट

उत्तर प्रदेश बोर्ड 12वीं के इस साल के नतीजे में पिछले साल के मुकाबले कुल पासिंग पर्सेंटेज में 1.45% की कमी दर्ज की गई है। छात्र और छात्राओं दोनों के पास होने वाले पर्सेंटेज में 1.18% की गिरावट आई है। हालांकि, फर्स्ट डिवीजन में पास होने वाले छात्रों की संख्या में 2.24% की बढ़ोतरी देखी गई है, जो दर्शाता है कि बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।


01:30 Pm, 25अप्रैल 2025

टॉप 10 में लड़कियों का दबदबा, महक जायसवाल अव्वल

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की 12वीं कक्षा की परीक्षा 2025 की टॉपर्स की सूची में इस बार लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रयागराज की महक जायसवाल ने 97.20% अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद अमरोहा की साक्षी और सुल्तानपुर के आदर्श यादव 96.80% अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

प्रयागराज, इटावा, अमरोहा, कासगंज, बरेली समेत अन्य जिलों के मेधावी छात्रों ने टॉप 10 की सूची में अपना स्थान बनाया। इस साल की टॉप 10 सूची में ज्यादातर स्थानों पर लड़कियों का कब्जा रहा, जो शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ती नारी शक्ति का प्रतीक है।

प्रमुख टॉपर्स में शामिल हैं

शिवानी सिंह (प्रयागराज)- 96.50%

अनुष्का सिंह (कौशांबी)- 96.50%

मोहिनी (इटावा) – 96.50%

शिप्रा (प्रयागराज) – 96.20%

प्रगति (कासगंज) – 96.00%

तूबा खान (बरेली), अंशिका तिवारी (बाराबंकी) – 96.00%


01:10 Pm, 25अप्रैल 2025

यूपी बोर्ड के टॉपर्स होंगे सम्मानित, सीएम योगी ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा 2025 के नतीजे जारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टॉप करने वाले मेधावी छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में जगह बनाने वाले छात्रों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से यह सफलता हासिल की है, जो उनके परिजनों और शिक्षकों के लिए गर्व की बात है। मुख्यमंत्री ने सभी टॉपर्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और घोषणा की कि सभी टॉपर्स को राज्य सरकार की ओर से राज्य और जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।


12:50 Pm, 25अप्रैल 2025

महक जायसवाल बनीं टॉपर, लड़कियों ने मारी बाजी

उत्तर प्रदेश बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा 2025 में इस बार भी छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। प्रयागराज के बच्चा राम यादव इंटर कॉलेज की छात्रा महक जायसवाल ने 97.20 प्रतिशत अंक हासिल कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। वहीं, दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से चार छात्र-छात्राएं रहे — अमरोहा की साक्षी, प्रयागराज की शिवानी सिंह, कौशांबी की अनुष्का सिंह और सुल्तानपुर के आदर्श यादव। तीसरे स्थान पर इटावा की मोहिनी ने जगह बनाई है। इस साल के नतीजों में बेटियों की शानदार सफलता ने शिक्षा के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


12:45 Pm, 25अप्रैल 2025

12वीं में प्रयागराज की महक जायसवाल ने किया टॉप

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में प्रयागराज की छात्रा महक जायसवाल ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। महक ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है। उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर परिवार, स्कूल और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है। महक की सफलता पूरे प्रदेश के छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।


12:40 Pm, 25अप्रैल 2025

12 वीं के टॉपर

12 वीं टॉपर लिस्ट

12 वीं टॉपर लिस्ट


12:40 Pm, 25अप्रैल 2025

10वीं के टॉपर

टॉपर लिस्ट

टॉपर लिस्ट


12:35 Pm, 25अप्रैल 2025

10वीं टॉपर

10वीं बोर्ड की परीक्षा को यश प्रताप सिंह ने टॉप किया है।


12:30 Pm, 25अप्रैल 2025

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है।

10वीं में 90.11% और 12वीं में 81.15% स्टूडेंट्स पास हो गये है।


12:20 Pm, 25अप्रैल 2025

टॉपर्स की सूची कहां देखें?

यूपी बोर्ड द्वारा टॉपर्स की सूची अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। छात्र और अभिभावक वेबसाइट पर जाकर टॉपर्स की सूची देख सकते हैं।


12:00 Pm, 25अप्रैल 2025

मार्कशीट कहाँ से डाउनलोड करें?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र डिजिलॉकर के ज़रिए अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए digilocker.gov.in पर जाएँ, लॉगइन करें और ज़रूरी जानकारी भरें। डिजिलॉकर में मार्कशीट डिजिटल फॉर्म में उपलब्ध होगी, जिसे भविष्य में इस्तेमाल के लिए डाउनलोड किया जा सकता है।


11:15 Am, 25अप्रैल 2025

रिजल्ट कैसे चेक करें?

upresults.nic.in

upmsp.edu.in


11:00 Am, 25अप्रैल 2025

रिजल्ट कब आएगा?

पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए यूपी बोर्ड अप्रैल के अंत तक रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा बोर्ड की ओर से ही की जाएगी।

Location : 

No related posts found.