हिंदी
Symbolic Photo
Hapur: एक घर में दो सगी बहनों की शादी हुई। शादी के 5 सालों बाद अब तकरार शुरू हो गई। मामला दहेज के साथ बहूरानी पर गंदी नजर से जुड़ा हुआ है। शादी के बाद भी ससुराल पक्ष के द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग लगातार हो रही है। साथ में ससुर ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया।
शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि उसकी शादी 18 मई 2020 को मोहल्ला रफीक नगर के युवक से हुई थी। उसकी छोटी बहन की शादी उसके देवर से हुई। शुरुआत में दान-दहेज में 20 लाख रुपये, जेवरात, कीमती कपड़े और घरेलू सामान देकर दोनों बहनों को विदा किया गया।
गाजियाबाद की हैवान बीवी: दूसरे मर्द के साथ करती थी यह काम, विरोध किया तो पति को दी खौफनाक सजा
महिला का कहना है कि शादी के कुछ ही समय बाद से ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग शुरू कर दी। इसमें दस लाख रुपये कैश और एक स्विफ्ट कार की भी मांग शामिल थी। जब यह मांग पूरी हो गई तो भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं हुए। उन्होंने लगातार दहेज की मांग को बढ़ाते हुए दोनों बहनों को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।
7 मई 2025 को ससुर ने विवाहिता के साथ अश्लील हरकत करने का प्रयास किया। जबरदस्ती उनके कमरे में घुसकर छेड़छाड़ की गई। इस घटना की शिकायत करने के बावजूद पति और सास ने आरोपी ससुर का पक्ष लिया। उसके बाद दोनों बहनों के साथ मारपीट की गई।
21 अगस्त 2025 की सुबह लगभग साढ़े 11 बजे आरोपितों ने मिलकर दोनों बहनों के साथ लात-घूसों से मारपीट की। विरोध करने पर दुपट्टे से गला दबाकर हत्या का प्रयास किया गया। महिला बेहोश होकर गिर पड़ी। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बहनों को बचाया।
इस घटना के बाद पति और देवर ने दोनों बहनों को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। दोनों बहनों को किसी तरह मायके पहुंचकर अपने साथ हुए अत्याचार के बारे में बताया।
महिलाओं ने इस मामले में एसपी से शिकायत की। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। वह मामले की निष्पक्ष जांच करा रहे हैं और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Location : Hapur
Published : 31 August 2025, 12:29 PM IST
Topics : Crime in Hapur crime news Hapur Hapur police Woman Crime