स्कूल ना जाकर अचानक गायब हुए दो मासूम; परिजनों में दहशत, पुलिस ने ऐसे किया बरामद

कंधिया गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो मासूम बच्चे अचानक लापता हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस की सक्रियता से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

Fatehpur: फतेहपुर के थाना असोथर क्षेत्र के कंधिया गांव में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब दो मासूम बच्चे अचानक लापता हो गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन बच्चों का कहीं पता नहीं चल सका। बाद में पुलिस की सक्रियता से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया गया।

घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे की है। कंधिया निवासी कमला देवी पत्नी चन्द्रपाल ने असोथर थाने पर पहुंचकर सूचना दी कि उसके पुत्र नीरज पाल (17) और अंशू पाल (08) स्कूल जाने की बात कहकर घर से निकले थे। लेकिन दोनों बच्चे स्कूल न जाकर अपना बैग गांव के मंदिर पर रखकर कहीं चले गए। देर तक घर न लौटने पर परिजनों ने परेशान होकर उनकी तलाश शुरू की।

मामले की जानकारी मिलते ही थाना असोथर पुलिस हरकत में आ गई। उपनिरीक्षक अंकुश यादव और प्रदीप शर्मा अपनी टीम के साथ तलाश में जुट गए। काफी प्रयास के बाद शाम करीब 5 बजे दोनों बच्चों को कंधिया गांव के किनारे से सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों को परिजनों के सुपुर्द कर राहत की सांस दी।

गांव में बच्चों के अचानक गायब होने की सूचना फैलते ही दहशत का माहौल बन गया था। हालांकि पुलिस की तत्परता से मामला सुलझ गया और लोगों ने राहत की सांस ली। परिजनों ने बच्चों को सुरक्षित वापस दिलाने के लिए पुलिस का आभार जताया।

 

Location :