देवरिया में सड़क पर क्या हुआ? बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत

देवरिया के बघौच घाट थाना क्षेत्र में सोमवार रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार फोर व्हीलर से टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 16 June 2026, 12:55 AM IST
google-preferred

Deoria : जिले के बघौच घाट थाना क्षेत्र में एक बार फिर सड़क पर लापरवाही ने खौफनाक रूप ले लिया। मलसी गांव के पास सोमवार रात करीब 9:30 बजे हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद फोर व्हीलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया।

तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पथरदेवा बघौच घाट मार्ग पर तेज रफ्तार से आ रही फोर व्हीलर और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गया और कुछ ही पलों में उसने दम तोड़ दिया। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मौके पर मचा हड़कंप, चालक फरार

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही कि टक्कर के बाद फोर व्हीलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। लोगों ने काफी देर तक उसे तलाशने की कोशिश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

Deoria News: देवरिया में अवैध निर्माण करने वालों की अब खैर नहीं, डीएम के पहुंचते ही रुका काम

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलते ही बघौच घाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भेज दिया है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थानाध्यक्ष अनिल तिवारी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

परिजनों में कोहराम

इस दर्दनाक हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोग भी सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Location :  Deoria

Published :  16 June 2026, 12:55 AM IST

Advertisement