Muzaffarnagar Crime: मुजफ्फरनगर में दबंग बेखौफ, दलित परिवार पर किया जानलेवा हमला, 5 घायल   

यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में दबंग बेखौफ हैं। उन्हें कानून व्यवस्था का बिल्कुल भी भय नहीं है। ताजा मामले में दबंगों ने गुरुवार को एक दलित परिवार पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 19 March 2026, 5:43 PM IST

Muzaffarnagar: यूपी के मुजफ्फरनगर जनपद में दबंग बेखौफ हैं। उन्हें कानून व्यवस्था का बिल्कुल भी भय नहीं है। ताजा मामले में नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ले में दबंगों ने गुरुवार को एक दलित परिवार पर हमला कर दिया। उन्होंने एक परिवार की जमकर पिटाई की। जिससे दलित परिवार की दो महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए जहां अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह है पूरा मामला

घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के रामपुरी मोहल्ले की है। विवाद दुकान पर सामान लेने को लेकर शुरु हुआ था।

जानकारी के अनुसार परचून की दुकान पर सामान लेने को लेकर विवाद हुआ। एक दलित परिवार पर दबंग ठाकुर समाज के कुछ लोगों ने हमला बोल दिया। जिसके चलते दोनों पक्षों में जमकर मार पिटाई हुई जिसमें दलित परिवार की दो महिला सहित पांच लोग घायल हो गए।

मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत

आरोप है कि ठाकुर समाज के एक दबंग व्यक्ति ने कहा था कि पहले ठाकुर समाज के लोग सामान लेंगे। दलितों को बाद में समान मिलेगा। इस बात को लेकर पहले कहासुनी हिंसा में तब्दील हो गई।

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर में किसानों ने खोली अव्यवस्थाओं की पोल, जानिये पूरा अपडेट

क्या था विवाद का कारण

जानकारी के अनुसार एक दलित व्यक्ति किरण पाल सुबह सामान लेने के लिए पास ही की एक परचून की दुकान पर गया था। इस दौरान  अजब सिंह ठाकुर नाम का एक व्यक्ति भी सामान ले रहा था। आरोप है कि इस दौरान सामान लेने को लेकर अजब सिंह ने कहा कि पहले ठाकुर समाज को सामान मिलेगा उसके बाद दलितों को सामान मिलेगा।

इस बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया की ठाकुर अजब सिंह ने अपने परिवार के लोगों के साथ मिलकर दलित किरण पाल के घर पर हमला बोल दिया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर मार पिटाई हुई जिसमें दलित परिवार की दो महिला मुनेश, विमला सहित सत्यम, कुणाल और अर्जुन पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित अर्जुन ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने  घर पर आकर मारपीट की। उन्होंने जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया। दंबंगों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट की। हमले में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। वे  ठाकुर समाज के लोग हैं। आरोपियों ने जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया।

मुजफ्फरनगर में मंत्री-विधायक विवाद बढ़ा, पंचायत में गरजे समर्थक; जानिये पूरा मामला

मामले में पुलिस की कार्रवाई

मामले को लेकर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत ने बताया कि गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र कोतवाली नगर के मोहल्ला रामपुरी में दो पक्षों के बीच  विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। घायलों  का मेडिकल कराया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि दलित परिवार की शिकायत पर मामले की जांच शुरु कर दी है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुट गई है।

Location : 
  • Muzaffarnagar

Published : 
  • 19 March 2026, 5:43 PM IST