पंजाब की Kapurthala Jail में हिंसा, बैरकों में तोड़फोड़, आगजनी की कोशिश

पंजाब की कपूरथला जेल में शनिवार रात को कैदियों के दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते आक्रोशित कैदियों ने जेल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया। इस दौरान जेल अधिकारियों और वहां तैनात पुलिसकर्मियों में दहशत फैल गई।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 24 May 2026, 12:01 AM IST
google-preferred

Kapurthala: पंजाब की कपूरथला जेल से शनिवार रात को  हिंसा की घटना सामने आई है। कपूरथला मॉडर्न जेल में कैदियों के दो समूह अचानक से उग्र हो गए। उन्होंने बैरकों में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगाने की कोशिश की। जेल के अंदर हिंसक झड़प कैदियाें और विचाराधीन कैदियों के बीच हुई।

जानकारी के अनुसार यह घटना रात साढ़े आठ बजे के करीब हुई। हिंसा पर उतारू कैदियों ने बैरक संख्या 4 की दीवारों को तोड़ दिया। इसके बाद आग लगाने की कोशिश की। कपूरथला जेल में हिंसा पर अभी कोई आधिकारिक बयान जेल प्रशासन की तरफ से सामने नहीं आया है।

कपूरथला जेल में कैदियों के बीच हिंसक झड़प

हिंसा पर उतारू कैदियों ने बैरक नंबर 4 की अंदरूनी दीवारों को तोड़ दिया और जेल के एक हिस्से में आग लगाने की कोशिश की। इस दौरान जेल अधिकारियों और वहां तैनात पुलिसकर्मियों में दहशत फैल गई। जब पुलिस ने स्थिति को काबू करने की कोशिश की, तो कैदियों ने कथित तौर पर उन पर भी हमला बोल दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं, हिंसा बढ़ने के कारण जेल गार्डों की सतर्कता बढ़ा दी गई है, और परिसर के भीतर व्यवस्था बहाल करने के लिए क्षेत्रीय जिला पुलिस विभाग से तत्काल भारी संख्या में जवान बुलाए गए हैं।

काशी विद्यापीठ में इंफ्लूएंसर छात्रा से मारपीट, दो छात्राओं पर मुकदमा; वीडियो वायरल

 कैदी ने लगाया गोली मारने के आरोप

घटनास्थल से कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें कैदी जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। कैदियों का दावा है कि प्रशासन ने उन पर काबू पाने के लिए गोलियां चलाई हैं। जेल परिसर के बाहर 5-6 एंबुलेंस की मौजूदगी से अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस झड़प में कई लोग घायल हुए हैं।

अखिलेश यादव ने मांगी FIR कॉपी, इकरा हसन बोलीं- मुकदमों से डरने वाली नहीं हूं, अब लोकसभा में…

SSP और DIG मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही कपूरथला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जालंधर रेंज के डीआईजी (DIG) ने देर रात बयान जारी कर बताया कि स्थिति अब पूरी तरह काबू में है। जेल के अंदर हुई इस सुरक्षा चूक और हिंसा के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी गई है।

Location :  Kapurthala

Published :  23 May 2026, 11:46 PM IST

Advertisement