Kanpur Dehat News: हरदोई के शख्स की कानपुर देहात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर काम कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद निर्माण परिसर में हड़कंप मच गया। घटना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर नए एंगल से जांच शुरू कर दी है।

Post Published By: MOHIT BATHAM KANPUR
Updated : 23 May 2026, 10:59 PM IST
google-preferred

Kanpur Dehat: जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कठिका गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी पर काम कर रहे एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मजदूर की अचानक तबीयत बिगड़ने पर साथी मजदूर और सुपरवाइजर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

दिनेश कुमार (मृतक की फाइल फोटो)

मजदूर की संदिग्ध मौत

जानकारी के अनुसार  कठिका गांव में 13 मई से पेयजल आपूर्ति के लिए पानी की टंकी का निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को निर्माण कार्य बंद था, लेकिन निर्माण परिसर में मजदूर दिनेश (42) पुत्र स्वर्गीय बृजलाल निवासी कछलिया थाना टड़ियावां जिला हरदोई अचेत अवस्था में पड़े मिले।

मौके पर मौजूद सुपरवाइजर संजीव कुमार ने साथी मजदूरों सुशील निवासी गोंडाराव थाना बगौली हरदोई तथा राम सिंह निवासी बालामऊ थाना कछौना हरदोई की मदद से दिनेश को तत्काल सीएचसी झींझक पहुंचाया।

यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन में बड़ा एक्शन, दो अधिशासी अभियंताओं पर गिरी गाज

डॉक्टर ने देखते ही मजदूर को किया मृत घोषित

सीएचसी में मौजूद चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार ने परीक्षण के बाद दिनेश को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार, अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। मृतक दिनेश अपने पीछे मां ब्रजरानी तथा भाई उमेश और अभिनेष को छोड़ गए हैं।

बकरीद को लेकर अमेठी में अलर्ट, खुले में कुर्बानी और सोशल मीडिया पर ये काम पड़ेगा महंगा

जांच में जुटी पुलिस 

घटना की सूचना मिलते ही थाना मंगलपुर की झींझक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। झींझक चौकी इंचार्ज उमेश शर्मा ने बताया कि सुपरवाइजर से पूछताछ करने पर पता चला कि दोपहर डेढ़ बजे के करीब अधिक गर्मी लगने से तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद मजदूर को सीएचसी झींझक लाया गया था, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। फिलहाल अन्य बिंदुओं पर जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Location :  Kanpur Dehat

Published :  23 May 2026, 10:49 PM IST

Related News

Advertisement