UP में नौकरी चाहने वालों को CM Fellows के तहत मिलगी ये बड़ी छूट

यूपी में सीएम फैलो मिलने वालों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के सभी जिलों में तैनात किए जाने वाले सीएम फेलो को सरकारी नौकरियों में छूट देने का प्रावधान किया गया है। शासन ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सीएम फेलो को छूट देने के लिए शासनादेश जारी कर दिया है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 8 May 2026, 2:25 PM IST

Lucknow:  उत्तर प्रदेश सरकार ने नई सीएम फेलो योजना के तहत चयनित युवाओं को बड़ी छूट दी है। दरअसल शासन ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में सीएम फेलो को आयु सीमा में अधिकतम तीन वर्ष तक की छूट और अतिरिक्त अंक देने के लिए शासनादेश जारी किया है। इसे बृहस्पतिवार को हुई कैबिनेट की बैठक में पास किया गया था।

शासनादेश के अनुसार सीएम फेलो के रूप में एक वर्ष, दो वर्ष व तीन वर्ष पूरा करने वाले युवाओं को आयु सीमा में क्रमश: एक, दो व तीन साल की छूट दी जाएगी।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह यूपी कैबिनेट से इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद अब सीएम फेलो की चयन प्रक्रिया और तैनाती व्यवस्था पर तेजी से काम शुरू हो गया है। प्रक्रिया के तहत प्रदेश के सभी जिलों में सीएम फेलो तैनात किए जाएगें जो प्रशासन के कामकाज की रिपोर्ट सरकार को देंगे। चयन 100 अंकों की मेरिट प्रणाली से होगा, जिसमें लिखित परीक्षा, अनुभव और इंटरव्यू शामिल हैं। चयनित फेलो को तैनाती से पहले विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

चयन प्रक्रिया

इस पद के लिए चयन यूपी स्टेट ट्रांसफार्मेशन कमीशन के तहत होगा जो मेरिट आधारित होगा। कुल 100 अंकों की चयन प्रणाली बनाई गई है, जिसमें 50 अंक लिखित परीक्षा, 30 अंक अधिमानी अर्हता और 20 अंक साक्षात्कार के निर्धारित किए गए हैं। इससे केवल अकादमिक योग्यता ही नहीं, बल्कि प्रशासनिक समझ, नेतृत्व क्षमता और क्षेत्रीय कार्य अनुभव वाले युवाओं को भी मौका मिलेगा।

UP Politics: अखिलेश यादव को पूड़ी खिलाना महिला को भारी पड़ा उसके पिता को सुपरवाइजर से बना दिया सफाई कर्मी

लिखित परीक्षा में पूछे जाएंगे ये सवाल

लिखित परीक्षा में नीति निर्माण, प्रशासनिक समझ, समसामयिक घटनाक्रम, डेटा विश्लेषण, डिजिटल गवर्नेंस और समस्या समाधान से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे। अधिमानी अर्हता के तहत नीति अनुसंधान, सामाजिक क्षेत्र में कार्य अनुभव, डिजिटल टेक्नोलॉजी, डाटा मैनेजमेंट, प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग और प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त उम्मीदवारों को अतिरिक्त वेटेज दिया जाएगा। तैनाती से पहले चयनित फेलो को दो सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

तमिलनाडु में CM कुर्सी पर सस्पेंस, क्या विजय बन पाएंगे मुख्यमंत्री

तैनाती से पहले दो हफ्ते का प्रशिक्षण कराया जाएगा। प्रयोग सफल होने पर ये संख्या बढ़ाई जाने का भी प्रस्ताव है।

Location :  Lucknow

Published :  8 May 2026, 12:47 PM IST