उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: इन 9 IAS और PCS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाते हुए 9 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला किया है। इन तबादलों में सूचना, स्वास्थ्य, निर्वाचन और राजस्व विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जानिए किस अफसर को मिला कौन सा नया दायित्व।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 22 July 2025, 3:26 PM IST
google-preferred

Lucknow News: उत्तर प्रदेश सरकार ने कई विभागों में 9 अधिकारियों के नई तैनाती का आदेश जारी किया गया हैं। इसका मकसद प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाना बताया जा रहा है।

1. अरविंद कुमार मिश्रा को अपर निदेशक सूचना बनाया

अरविंद कुमार मिश्रा को सूचना विभाग का अपर निदेशक नियुक्त किया गया है। यह विभाग राज्य सरकार की योजनाओं और नीतियों के प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाता है।

2. विनोद कुमार गौड़ को सीडीओ फर्रुखाबाद बनाया

विनोद कुमार गौड़ को फर्रुखाबाद का मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बनाया गया है। अब उनकी जिम्मेदारी जिले के विकास कार्यों की निगरानी और समन्वय की होगी।

3. डॉ. अलका वर्मा को निदेशक प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं की जिम्मेदारी दी

स्वास्थ्य विभाग में एक अहम बदलाव करते हुए डॉ. अलका वर्मा को निदेशक प्रशासन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है। उनके कार्यकाल में राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की अपेक्षा की जा रही है।

4. गौरव रंजन श्रीवास्तव को यूपी लोक सेवा आयोग का सचिव बनाया

गौरव रंजन श्रीवास्तव को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि आयोग राज्य की सबसे बड़ी भर्ती एजेंसियों में से एक है।

5. अमित कुमार को बहराइच का एडीएम बनाया

अमित कुमार को बहराइच का द्वितीय अपर जिलाधिकारी (ADM) बनाया गया है। प्रशासनिक अनुभव रखने वाले अमित कुमार को जिले में कानून-व्यवस्था और राजस्व मामलों में विशेष जिम्मेदारी दी गई है।

6. महेंद्र पाल सिंह को लखनऊ का एडीएम बनाया

लखनऊ जैसे महत्वपूर्ण जिले में महेंद्र पाल सिंह को एडीएम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

7. अविनाश चंद्र मौर्य को औरैया का एडीएम बनाया

अविनाश चंद्र मौर्य को औरैया जिले का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्हें जिले की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और विकास कार्यों की निगरानी का दायित्व सौंपा गया है।

8. नरेंद्र सिंह को मंडी परिषद (लखनऊ) का उपनिदेशक बनाया

नरेंद्र सिंह को लखनऊ स्थित मंडी परिषद का उपनिदेशक नियुक्त किया गया है। मंडी परिषद में उनकी भूमिका किसानों की सुविधाओं, मंडी सुधार और फसलों के उचित मूल्य को सुनिश्चित करने की होगी।

9. गरिमा स्वरूप को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के ओएसडी की जिम्मेदारी मिली

गरिमा स्वरूप को मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में OSD (Officer on Special Duty) के रूप में नियुक्त किया गया है। आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए उनकी यह तैनाती अहम मानी जा रही है।

Location : 

Published :