

नोएडा के डीसीपी और IPS अफसर यमुना प्रसाद जिन्होंने माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब से गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश लाने में अहम भूमिका निभाई थी, उनके लखनऊ स्थित आवास में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। चोर न केवल नकदी और घड़ी चुराई, बल्कि पानी की टोटियां तक उखाड़ ले गए।
IPS यमुना प्रसाद
Noida/Lucknow: उत्तर प्रदेश के चर्चित आईपीएस अधिकारी यमुना प्रसाद, जिनके नेतृत्व में माफिया मुख्तार अंसारी को पंजाब से लग्जरी एम्बुलेंस में गिरफ्तार कर लाया गया था, अब खुद एक आपराधिक वारदात का शिकार हो गए हैं। राजधानी लखनऊ के विकासनगर क्षेत्र स्थित उनके घर में चोरों ने बड़ी सेंधमारी कर दी है। चोरी की यह वारदात तब सामने आई जब उनके रिश्तेदार असित सिद्धार्थ ने घर की देखरेख के दौरान भीतर जाकर देखा।
नोएडा के डीसीपी हैं यमुना प्रसाद
IPS यमुना प्रसाद वर्तमान में नोएडा में DCP के पद पर तैनात हैं और वहीं अपने परिवार के साथ रहते हैं। लखनऊ स्थित मकान लंबे समय से खाली पड़ा है। इसी सुनसान स्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने पूरे घर को खंगाल डाला।
प्रयागराज में मौज-मस्ती के बाद हिस्ट्रीशीटर का मर्डर, अपने ही दोस्त ने दिया क्रूर वारदात को अंजाम
कैसे हुआ चोरी का खुलासा?
रिश्तेदार असित ने पुलिस को बताया कि 22 सितंबर की शाम जब वे घर पहुंचे तो बिजली कटी हुई थी। अगली सुबह 23 सितंबर को बिजली विभाग के कर्मचारी आए, तब जाकर मुख्य गेट खोला गया। अंदर घुसते ही सबकुछ अस्त-व्यस्त था। खिड़की की ग्रिल कटी हुई थी और अलमारियों के ताले टूटे पड़े थे।
नोएडा के डीसीपी IPS यमुना प्रसाद के घर में चोरी, लखनऊ में है यमुना प्रसाद का घर@noidapolice @lkopolice @Uppolice #Lucknow #Noida pic.twitter.com/sEs9l8Z0u4
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) September 27, 2025
क्या-क्या चोरी हुआ?
चोरों ने 50 हजार कैश, चांदी के 10 सिक्के, तीन कलाई घड़ी, दो दीवार घड़ी, गिफ्ट आइटम, चांदी के दो गिलास, दो कटोरी और करीब 20 पानी की टोटियां तक चुरा ली हैं। घर में जमकर तोड़फोड़ भी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, जिससे चोरों की पहचान की जा सके।
गूगल का 27वां जन्मदिन: गैराज से टेक्नोलॉजी की सबसे बड़ी ताकत तक का सफर, जानें क्या है खास
केयरटेकर को पहले ही हटा दिया गया था
असित सिद्धार्थ ने बताया कि पहले घर की देखरेख के लिए एक केयरटेकर रखा गया था, लेकिन कुछ महीने पहले उसे हटा दिया गया। यमुना प्रसाद के साले असित हैं, कभी-कभार ही घर की स्थिति देखने आते थे। इस बार जब वे पहुंचे, तो उन्हें चोरी की यह घटना देखने को मिली।
कौन हैं यमुना प्रसाद?
यमुना प्रसाद उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के निवासी हैं। 1977 में जन्मे प्रसाद ने शिक्षा बढ़नी कस्बे से प्राप्त की। 2001 में PCS में चयन हुआ और 2004 में कोऑपरेटिव एंड पंचायत विभाग में नौकरी जॉइन की। इसके बाद 2009 से सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। तीसरे प्रयास में सफलता मिली और 2012 में यूपी कैडर में IPS बने। उनकी पहली नियुक्ति वाराणसी में ASP के रूप में हुई, जहां 2014 लोकसभा चुनाव में उन्हें नरेंद्र मोदी के निर्वाचन क्षेत्र की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।