सरकारी राशन में कटौती का खेल उजागर, नौतनवा तहसील का वीडियो चर्चा में

नौतनवा तहसील अंतर्गत कई गांवों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से लगातार यूनिट से कम राशन देना और घटतौली का मामला सामने आ रहा, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 February 2026, 6:34 PM IST

Lakshmipur (Maharajganj): नौतनवा तहसील अंतर्गत कई गांवों में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से लगातार यूनिट से कम राशन देना और घटतौली का मामला सामने आ रहा, जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा। वायरल वीडियो में लक्ष्मीपुर ब्लॉक के एक गाँव का बताया जा रहा,जिसमे कोटेदार से लाभार्थियों द्वारा कम राशन देने पर बहस करने का वीडियो वायरल हो रहा। ये मामला कोई एक गाँव का नहीं है, अधिकारियों की ढील और औचक निरीक्षण न करने का लापरवाही का नतीजा है।

बैरवाबनकटवा का बताया जा रहा वायरल विडियो

मनोहर यादव ने दूरभाष पर बताया कि वायरल वीडियो उनके गाँव का है। कोटेदार द्वारा प्रति यूनिट एक किलो राशन कम दिया जा रहा था, इसकी शिकायत इससे पहले भी जिम्मेदारों से किया था,लेकिन कोई कारवाई नहीं हुई।उन्होंने बताया इस मामले में वो लिखित शिकायत करेंगे।

सोनबरसा में गरमाया भ्रष्टाचार का मुद्दा, प्रधान की बहाली पर बवाल, सस्पेंड सचिव पर कार्रवाई जारी

बनरसिहा खुर्द गाँव का मामला

कई गाँवो में यूनिट से कम राशन दिया जा रहा, लक्ष्मीपुर ब्लॉक के बनरसिहा खुर्द गाँव निवासी महेंद्र वर्मा, रामसूरत ने बताया कि उन्हे प्रति यूनिट से एक किलो कम राशन दिया जाता है, वही रामसूरत ने बताया कि कोटेदार द्वारा बाल्टी से राशन की तौल की जाती है,अब इन मामलों की कितनी सत्यता है अगर जिमेम्दार अधिकारी मौके का औचक निरीक्षण करते रहते तो सच्चाई सामने आती।

मुजफ्फरनगर में मोबाइल छोड़ो जागरूकता रैली, बच्चे बोले- हमें इससे बचा लो

अधिकारी का बयान

मामले में सप्लाई इंस्पेक्टर हर्सवर्धन श्रीवास्तव ने बताया की मेरे द्वारा समय समय पर निरीक्षण किया जाता है। अगर इस तरह का मामला है तो जांच कर विधिक कारवाई की जायेगी।

 

Location : 
  • Maharajganj

Published : 
  • 19 February 2026, 6:34 PM IST