हिंदी
Maharajganj: महराजगंज के नौतनवां से विधायक ऋषि त्रिपाठी ने कहा कि उन्होंने सदन में अधिवक्ताओं के हित में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट यूपी में लागू करने और अधिवक्ताओं के इलाज की उचित व्यवस्था करने की मांग सरकार से की है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमेशा सुझावों पर अमल करते हैं। ऋषि त्रिपाठी ने यह भी कहा कि वे खुद विधायक बनने से पहले अधिवक्ता रह चुके हैं, इसलिए इस क्षेत्र की जरूरतों को समझते हैं।
उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि लंबे समय तक बाहुबलियों के कब्जे के कारण नौतनवां विकास में पीछे रह गया था, लेकिन अब उनके प्रयासों से ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण परियोजनाएं कार्यान्वित हो रही हैं।
Location : Maharajganj
Published : 19 February 2026, 8:21 PM IST
Topics : Maharajganj News UP News UP Politics