पिता की विरासत संभालेंगे सुजीत सिंह, मऊ सीट पर अखिलेश यादव ने उतारा सुधाकर सिंह का बेटा

मऊ विधानसभा सीट पर प्रस्तावित उपचुनाव से पहले समाजवादी पार्टी ने बड़ा फैसला लिया है। अखिलेश यादव ने दिवंगत विधायक सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को पार्टी का उम्मीदवार घोषित कर दिया है, जिससे पूर्वांचल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।

Post Published By: Asmita Patel
Updated : 26 December 2025, 9:07 PM IST

Mau: पूर्वांचल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। मऊ विधानसभा सीट को लेकर सियासी सरगर्मी उस वक्त बढ़ गई, जब समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव से पहले ही बड़ा एलान कर दिया। जिस सीट पर अभी चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान तक नहीं किया, वहां सपा ने अपना पत्ता खोलते हुए उम्मीदवार घोषित कर दिया है। यह सीट सपा विधायक सुधाकर सिंह के निधन के बाद खाली हुई है और अब पार्टी ने उनके बेटे सुजीत सिंह को मैदान में उतारने का फैसला किया है।

बीमारी से निधन, खाली हुई विधानसभा सीट

मऊ विधानसभा सीट पर उपचुनाव इसलिए प्रस्तावित है क्योंकि यहां से विधायक रहे सुधाकर सिंह का 20 नवंबर को बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन के बाद यह सीट रिक्त हो गई। सुधाकर सिंह पूर्वांचल की राजनीति में मजबूत पकड़ रखने वाले नेता माने जाते थे और उनकी गिनती सपा के प्रभावशाली विधायकों में होती थी। उनके अचानक चले जाने से न सिर्फ पार्टी को झटका लगा, बल्कि मऊ की राजनीति में भी बड़ा खालीपन पैदा हो गया।

लाल किले के पास हुए आतंकी हमले मामले में अमित शाह ने दिया बड़ा बयान, आपको हैरान कर देगी ये जानकारी

अखिलेश यादव का ऐलान, बेटे पर जताया भरोसा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस खालीपन को भरने के लिए राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। उन्होंने सुधाकर सिंह के बेटे सुजीत सिंह को पार्टी का आधिकारिक उम्मीदवार घोषित कर दिया है। अखिलेश का यह कदम साफ तौर पर यह संकेत देता है कि पार्टी इस सीट पर भावनात्मक और संगठनात्मक दोनों समीकरणों को साधना चाहती है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग की ओर से उपचुनाव की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

पहले भी जीती थी सपा, सीट पर मजबूत पकड़

गौरतलब है कि यह वही इलाका है जहां घोसी उपचुनाव में सपा ने बड़ी जीत दर्ज की थी। समाजवादी पार्टी से भाजपा में शामिल हुए दारा सिंह चौहान के इस्तीफे के बाद हुए घोसी उपचुनाव में सुधाकर सिंह ने जीत हासिल की थी। अब उनके निधन के बाद एक बार फिर यह सीट सपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है।

Photo Gallery: दिल्ली में 100 स्थानों पर सिर्फ 5 रुपये में मिलेगी स्पेशल थाली, जानें मेन्यू में क्या-क्या होगा?

सुजीत सिंह का राजनीतिक सफर

सुजीत सिंह कोई नया चेहरा नहीं हैं। वह वर्ष 2015 में मऊ के घोसी क्षेत्र से ब्लॉक प्रमुख चुने गए थे। इसके साथ ही उन्हें ब्लॉक प्रमुख संघ का जिलाध्यक्ष भी बनाया गया था। संगठन और क्षेत्र में उनकी सक्रियता को देखते हुए पार्टी ने उन पर भरोसा जताया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि उपचुनाव में जनता इस राजनीतिक विरासत को कितना समर्थन देती है।

Location : 
  • Mau

Published : 
  • 26 December 2025, 9:07 PM IST