अमेठी में सियासत गरमाई: बीएलओ के पति विवाद पर सपा का शक्ति प्रदर्शन, डीएम को ज्ञापन

अमेठी में बीएलओ के पति और भाजपा समर्थकों के बीच हुए विवाद ने सियासी तूल पकड़ लिया है। सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। इस पूरे मामले को लेकर सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संग्रामपुर ब्लॉक के ठेंगहा गांव में बूथ संख्या 207, 208 और 209 पर विवाद हुआ था।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 5 February 2026, 1:40 PM IST

Amethi: अमेठी की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। एक स्थानीय विवाद अब सीधा सियासी अखाड़ा बनता नजर आ रहा है, जहां भाजपा समर्थकों और एक बीएलओ के पति के बीच हुए टकराव ने जिले की राजनीति में हलचल मचा दी है। मामला इतना बढ़ा कि देर रात समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को खुद सोशल मीडिया पर उतरना पड़ा और अब सपा ने प्रशासन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है।

क्या है पूरा मामला

पूरा मामला अमेठी जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा गांव का है। बुधवार दोपहर गांव में उस वक्त विवाद खड़ा हो गया, जब बीएलओ सुभद्रा वर्मा के पति राकेश वर्मा और कुछ भाजपा समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोप है कि भाजपा समर्थकों ने राकेश वर्मा के साथ मारपीट की और उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।

अमेठी से बनारस तक फैला कछुआ तस्करी का जाल, 30 लाख के प्रतिबंधित कछुओं के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार

एसडीएम तक पहुंचा विवाद

घटना के बाद बीएलओ के पति राकेश वर्मा ने पूरे मामले को लेकर एसडीएम को शिकायती पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। यह मामला स्थानीय स्तर पर ही नहीं रुका, बल्कि देर शाम समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग कर दी। इसके बाद यह विवाद जिलेभर में राजनीतिक चर्चा का केंद्र बन गया।

डीएम कार्यालय पहुंचा सपा प्रतिनिधिमंडल

अखिलेश यादव के ट्वीट के अगले ही दिन सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के नेतृत्व में पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल कलेक्ट्रेट पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी संजय चौहान को शिकायती पत्र सौंपते हुए पूरे मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। सपा नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ एक व्यक्ति का मामला नहीं, बल्कि निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया और प्रशासनिक निष्पक्षता से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।

अमेठी में कुख्यात अपराधी लतीफ की कहानी खत्म…32 साल की उम्र में 16 मुकदमे, पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

सपा के आरोप, भाजपा पर हमला

इस पूरे मामले को लेकर सपा जिला अध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संग्रामपुर ब्लॉक के ठेंगहा गांव में बूथ संख्या 207, 208 और 209 पर विवाद हुआ था। पार्टी स्तर पर जब इसकी जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए। उन्होंने कहा कि भाजपा जो भी सफाई दे रही है, वह पूरी तरह से गलत है। बीएलओ के पति के साथ मारपीट की गई और उनका मोबाइल छीना गया। जिसे बाद में एसडीएम ने वापस कराया।

Location : 
  • Amethi

Published : 
  • 5 February 2026, 1:40 PM IST