Sonbhadra News: शाहगंज मार्केट में 100 कर्मियों की टीम ने ऐसा क्या किया कि व्यापारियों और आम नागरिकों ने प्रशासन को सराहा

जनपद सोनभद्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शाहगंज मार्केट में विशेष सफाई अभियान चलाया। यह अभियान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर संचालित किया गया।

Post Published By: सौम्या सिंह
Updated : 2 May 2026, 3:39 PM IST

Sonbhadra News:  उत्तर प्रदेश  के  जनपद सोनभद्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए शाहगंज मार्केट में विशेष सफाई अभियान चलाया। यह अभियान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देश पर संचालित किया गया।

क्या है पूरी खबर?

हाल ही में जिलाधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान शाहगंज मार्केट क्षेत्र में व्यापक गंदगी पाई गई थी। इस पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल प्रभाव से सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए थे। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में आज बड़े स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें लगभग 100 सफाई कर्मियों की टीम लगाई गई। टीम ने पूरे मार्केट क्षेत्र में नालियों की गहन सफाई, कूड़ा-करकट का निस्तारण और सड़कों की विशेष सफाई का कार्य किया।

Fatehpur Accident: तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर खंती में गिरी, दो बारातियों की मौत, पांच घायल

आवश्यक दिशा-निर्देश

सफाई अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि कहीं भी कचरा जमा न रहे और जल निकासी की व्यवस्था सुचारू बनी रहे। अभियान की विशेष बात यह रही कि पूरे कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की गई, जिससे सफाई कार्य गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। अधिकारियों द्वारा मौके पर मौजूद रहकर कार्यों का निरीक्षण किया गया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला पंचायत के नेतृत्व में संचालित इस अभियान के परिणामस्वरूप शाहगंज मार्केट क्षेत्र को स्वच्छ और व्यवस्थित स्वरूप दिया गया।

UP Cabinet Expansion: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक पहुंचे दिल्ली, यूपी मंत्रिमंडल विस्तार पर मंथन तेज

भविष्य में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग

स्थानीय व्यापारियों और आम नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना की और भविष्य में स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में स्वच्छता अभियान आगे भी इसी तरह निरंतर जारी रहेगा। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि कहीं लापरवाही पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Sonbhadra

Published :  2 May 2026, 3:39 PM IST