Fatehpur Accident: तेज रफ्तार कार पोल से टकराकर खंती में गिरी, दो बारातियों की मौत, पांच घायल

फतेहपुर में शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे एक तेज रफ्तार महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराई और फिर खंती में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई,

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 2 May 2026, 11:54 AM IST
google-preferred

Fatehpur: फतेहपुर के थाना क्षेत्र के पुर बुजुर्ग गांव के पास शनिवार तड़के करीब 2:45 बजे एक तेज रफ्तार महिंद्रा कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकराई और फिर खंती में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार महिंद्रा कार में करीब सात लोग सवार थे, जो लड़का पक्ष की ओर से मनीपुर थाना गाजीपुर निवासी दीपू रैदास पुत्र शीतल की बारात में शामिल होकर लौट रहे थे। दीपू रैदास की शादी किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बड़वा निवासी भैयालाल रैदास की पुत्री रीता देवी के साथ हो रही थी। शादी समारोह के बाद सभी लोग लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कार तेज रफ्तार में थी। पुर बुजुर्ग गांव के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे कार दाहिनी ओर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई और उछलकर खंती में जा गिरी।

पत्नी के मायके जाने के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम… फतेहपुर के गांव में पसरा मातम

घायलों की हुई पहचान

हादसे में शिवकरन (35) पुत्र भिक्कू पासवान और उमेश पाल (40) पुत्र धनराज पाल, निवासी मनीपुर थाना गाजीपुर, की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में भारत भूषण पुत्र कृष्ण कुमार, अनूप कुमार पुत्र संत कुमार, अतुल सिंह पुत्र ओंकार, सुखराज पाल पुत्र जगदेव और आशुतोष घायल हो गए। सभी घायलों को गंभीर हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल सदर फतेहपुर भेजा गया है।

फतेहपुर कांड: भाजपा मंडल अध्यक्ष जुगेश सिंह गिरफ्तार, बबलू सिंह की तलाश तेज

परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद बारातियों और दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। हादसे की गंभीरता को देखते हुए सुबह वर-वधू की जल्द विदाई कराई गई। लड़का पक्ष शादी का सारा सामान छोड़कर दुल्हन को विदा कराकर वापस लौट गया। घटना से दोनों पक्षों के परिवारों में मातम का माहौल बना हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है तथा मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।

Location :  Fatehpur

Published :  2 May 2026, 11:54 AM IST

Advertisement