जनपद से दर्दनाक घटना सामने आ रही है, जहां बाउली में डूबने से मासूम की मौत की मौत हो गई। थाना क्षेत्र बीजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रजमिलान के टोला मेनहवाँ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया।

प्रतीकात्मक छवि
Sonbhadra: सोनभद्र से दर्दनाक घटना सामने आ रही है, जहां बाउली में डूबने से मासूम की मौत की मौत हो गई। थाना क्षेत्र बीजपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत रजमिलान के टोला मेनहवाँ में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया। घर के बाहर खेल रहे एक तीन वर्षीय मासूम की बाउली में डूबने से मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेनहवाँ निवासी बच्चाराम का तीन वर्षीय पुत्र आयुष शुक्रवार को घर के पास खेल रहा था।
खेलते-खेलते वह घर से कुछ दूरी पर स्थित एक पुरानी बाउली के पास पहुंच गया। इसी दौरान वह असंतुलित होकर बाउली में गिर गया। घटना के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे समय रहते उसे बचाया नहीं जा सका। काफी देर तक जब आयुष घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। खोजबीन के दौरान जब परिजन बाउली के पास पहुंचे तो वहां का दृश्य देख उनके होश उड़ गए। मासूम का शव पानी में उतराता मिला।
Sonbhadra News: रात के अंधेरे में निकला मशाल जुलूस… सोनभद्र में आखिर क्यों भड़के सैकड़ों शिक्षक?
यह देखकर परिजन बिलख पड़े और पूरे घर में मातम छा गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना बीजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सके।
Sonbhadra News: अवैध गैस सिलेंडर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 32 सिलेंडर बरामद
ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में कई पुरानी और खुली बाउलियां हैं, जिनकी सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया गया है। इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा ठोस कदम नहीं उठाए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं इस हृदय विदारक घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।