हिंदी
कार की टक्कर से महिला की मौत (Img: AI Generated Image)
Sitapur: सदरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में करीब 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसकी गोद में मौजूद डेढ़ साल का मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के सहारे वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
जानकारी के मुताबिक पिपराकला निवासी वीरेंद्र सिंह अपनी पत्नी शिवी सिंह और डेढ़ वर्षीय बेटे अंश सिंह के साथ सांडा से दवा लेकर घर लौट रहे थे। राजापुर गांव में हाजियापुर गोलइया कांटा के पास परिवार कुछ देर के लिए सड़क किनारे रुका था।
ये भी पढ़ें- रात के अंधेरे में पहुंच रही पनीर की खेप? कोल्हुई में उठे सवाल, सिद्धार्थनगर से जुड़ रहे तार
बताया जा रहा है कि शिवी सिंह किराना की दुकान से सामान लेने के लिए सड़क किनारे बैठी थीं। इसी दौरान अचानक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन वहां पहुंचा और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में शिवी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं, उनकी गोद में मौजूद मासूम अंश उछलकर सड़क पर जा गिरा। अचानक हुए हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसवां पहुंचाया।
ये भी पढ़ें- गोरखपुर में नशे के सौदागरों पर कसेगा शिकंजा, मेडिकल स्टोर से ढाबों तक नजर; बैठक में इन मुद्दों पर हुए निर्णय
चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवी सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मासूम अंश की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल सीतापुर रेफर किया गया। वहां से चिकित्सकों ने बच्चे को बेहतर उपचार के लिए लखनऊ रेफर कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शैलेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फरार वाहन की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि टक्कर मारकर भागे वाहन का पता लगाया जा सके।
Location : Sitapur
Published : 19 August 2026, 9:11 PM IST
Topics : Road Accident Sadarpur Sitapur News Woman Death