सिकरीगंज में नाबालिग के अपहरण और पिटाई से मचा हड़कंप, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

गोरखपुर के सिकरीगंज में एक सनसनीखेज घटना ने इलाके में दहशत फैला दी। एक नाबालिग को अगवा कर उसके साथ बेरहमी किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की और तीन आरोपियों को दबोच लिया,

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 1 September 2026, 11:29 PM IST

Gorakhpur: खजनी सर्किल के सिकरीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्चे के अपहरण कर उसे बांधकर पीटे जाने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही सिकरीगंज पुलिस सक्रिय हुई और मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

बताया जा रहा है कि सिकरीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के अपहरण कर उसके साथ मारपीट किए जाने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंचते ही क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर भी मामले की निगरानी में जुट गईं।

पुलिस का बयान

पुलिस के अनुसार, नाबालिग के अपहरण और उसके साथ मारपीट के संबंध में थाना सिकरीगंज पर तहरीर/सूचना प्राप्त हुई थी। मामले में पुलिस ने तत्काल अभियोग पंजीकृत किया और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम सक्रिय कर दी। पुलिस की कार्रवाई के बाद संबंधित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।

UP Breaking News Live: गोरखपुर में इलाज के लिए आए दो बालक अचानक लापता, महिलाओं को फ्री बस यात्रा; यहां पढ़ें यूपी की हर बड़ी खबर

क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर ने वीडियो बाइट के माध्यम से बताया कि थाना सिकरीगंज क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ मारपीट किए जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है तथा एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।

मामले में पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नाबालिग को किस उद्देश्य से ले जाया गया और उसके साथ मारपीट की घटना किन परिस्थितियों में हुई। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गोरखपुर में तड़के मुठभेड़, पुलिस पर चलाई गोली; जवाबी फायरिंग में शातिर चोर के पैर में लगी गोली

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से जहां घटना को लेकर उठ रहे सवालों के बीच जांच आगे बढ़ी है, वहीं नाबालिग से जुड़े मामले में पुलिस की सक्रियता भी सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Location :  Gorakhpur

Published :  1 September 2026, 11:25 PM IST