गोरखपुर में नाबालिग पर जानलेवा हमले के केस में बड़ा मोड़! चार्जशीट से दो नाम हटाने का आरोप, पेशकार पर सवाल
गोरखपुर के गोला क्षेत्र में नाबालिग पर हुए कथित जानलेवा हमले के मामले में चार्जशीट से दो आरोपितों के नाम हटाए जाने की शिकायत ने पुलिस महकमे में हलचल बढ़ा दी है। घायल किशोर की मां ने पेशकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।