तंबाकू कारोबारी के बेटे शिवम मिश्रा की कानपुर में गुंडागर्दी, पहले लेम्बोर्गिनी से 6 लोगों को रौंदा, फिर लोगों से की बदतमीजी

कानपुर के ग्वाल टोली थाना क्षेत्र में तंबाकू कारोबारी के बेटे की लेम्बोर्गिनी कार ने 6 से अधिक लोगों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद थाने तक हंगामा हुआ। पीड़ितों ने रसूख के चलते कार्रवाई न होने का आरोप लगाया है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 8 February 2026, 7:15 PM IST

Kanpur News: कानपुर की सड़क पर रविवार दोपहर ऐसा मंजर देखने को मिला। जिसने रफ्तार, रसूख और कानून व्यवस्था तीनों पर सवाल खड़े कर दिए। रोड पर दौड़ रही करोड़ों की लेम्बोर्गिनी कार अचानक कहर बन गई। तंबाकू कारोबारी के बेटे की इस लग्जरी कार ने एक के बाद एक 6 से ज्यादा लोगों को टक्कर मार दी। सबसे भयावह दृश्य तब सामने आया, जब कार ने एक बुलेट सवार को इतनी जोरदार टक्कर मारी कि वह हवा में उछलकर करीब 10 फीट दूर जा गिरा और इसके बाद लेम्बोर्गिनी बुलेट के ऊपर ही चढ़ गई।

VIP रोड पर हुआ हाईप्रोफाइल हादसा

घटना ग्वाल टोली थाना क्षेत्र की है। दोपहर करीब 3:15 बजे केके मिश्रा के बेटे शिवम मिश्रा VIP रोड पर अपनी लेम्बोर्गिनी कार से तेज रफ्तार में जा रहा था। रेव-3 के पास अचानक कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े वाहन चालकों समेत कई राहगीरों को चपेट में ले लिया। हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी।

भीड़ ने कार को घेरा, बाउंसरों से हुई झड़प

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार को चारों तरफ से घेर लिया। भीड़ का आक्रोश देखकर कारोबारी का बेटा कार के अंदर ही दुबक गया। उसके साथ मौजूद बाउंसरों ने लोगों को धक्का देकर भगाने की कोशिश की, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही ग्वाल टोली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालते हुए आरोपी को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाला।

शादी से चंद घंटे पहले कॉन्स्टेबल दुल्हन छूमंतर, थोड़ी देर बाद आनी है बारात, पढ़ें मेरठ का ये गजब मामला

थाने में भी हंगामा, अभद्रता के आरोप

पुलिस लेम्बोर्गिनी कार को थाने ले आई, लेकिन मामला यहीं शांत नहीं हुआ। घायल और स्थानीय लोग भी थाने पहुंच गए। आरोप है कि थाने में भी कारोबारी के बाउंसरों ने पीड़ितों के साथ अभद्रता की, जिससे गुस्साई भीड़ ने जमकर हंगामा किया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कार को थाने के भीतर सुरक्षित खड़ा कर काले कवर से ढक दिया।

रसूख का आरोप, केस दर्ज न होने पर सवाल

पीड़ितों का आरोप है कि आरोपी रसूखदार परिवार से होने के चलते पुलिस ने शिवम मिश्रा को छोड़ दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी बीमार है और अस्पताल में भर्ती है। देर शाम तक तहरीर मिलने के बावजूद मुकदमा दर्ज न होने से लोगों में नाराजगी बनी रही।

गाजियाबाद ट्रिपल सुसाइड: हादसे के वक्त तीसरी औरत के साथ था बच्चियों का पिता, फ्लैट नंबर 907 की कहानी बनी सिरदर्द

पहले भी विवादों में रहा परिवार

शिवम मिश्रा लग्जरी कारों का शौकीन है और उसके पास कई महंगी गाड़ियां हैं। उसके बेटे के बर्थडे सेलिब्रेशन में बॉलीवुड सितारों को बुलाकर करोड़ों खर्च किए गए थे, जिसके बाद वह इनकम टैक्स विभाग के रडार पर आया। तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा की बंशीधर एक्सपोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पर दो साल पहले आयकर विभाग की छापेमारी में 100 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई थी।

Location : 
  • Kanpur

Published : 
  • 8 February 2026, 7:15 PM IST