Lakhimpur Kheri : शारदा नदी में क्या हुआ था उस दिन? 50 घंटे बाद मिला बड़ा सुराग

लखीमपुर खीरी के बेलहा सिकटिहा गांव के पास शारदा नदी में हुए नाव हादसे के 50 घंटे बाद लापता युवक सोनू का शव बरामद हो गया है। दूसरे युवक कल्लू की तलाश अभी भी एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार कर रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 1 August 2026, 9:08 PM IST
google-preferred

Lakhimpur Kheri : शारदा नदी का नाव हादसा अब दर्दनाक त्रासदी में बदल गया है। करीब 50 घंटे तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद नदी ने एक युवक का शव लौटा दिया, जबकि दूसरा अब भी लापता है। शव मिलने की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में मातम छा गया। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम अब भी दूसरे युवक की तलाश में जुटी हुई है।

शारदा नदी में पलट गई थी नाव

यह हादसा लखीमपुर खीरी जिले के विकासखंड बिजुआ क्षेत्र के बेलहा सिकटिहा गांव के पास गुरुवार को हुआ था। जानकारी के मुताबिक, गौढ़ी से पशुओं के डेरे पर दूध देकर लौट रहे लोग नाव से शारदा नदी पार कर रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच नाव अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के समय नाव में कुल नौ लोग सवार थे। घटना के बाद नदी में अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे।

सात लोगों की बची जान

स्थानीय लोगों की मदद से नाव में सवार सात लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था लेकिन सोनू पुत्र विजेंद्र निवासी चकपुरवा और कल्लू पुत्र रहूफ नदी की तेज धारा में लापता हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस, एसडीएम गोला और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों की तलाश शुरू की गई। पिछले दो दिनों से लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

लखीमपुर खीरी में शारदा नदी बना मौत का दरिया, नाव हादसे के बाद दो युवक अब भी लापता

50 घंटे बाद मिला सोनू का शव

शनिवार को करीब 50 घंटे बाद एनडीआरएफ और स्थानीय टीम को सोनू का शव शारदा नदी से बरामद हुआ। शव मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया और गांव में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए लखीमपुर खीरी भेज दिया है।

कल्लू की तलाश अब भी जारी

वहीं, हादसे में लापता हुए कल्लू पुत्र रहूफ का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। एनडीआरएफ और पुलिस की टीम लगातार शारदा नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही है। परिजन हर गुजरते पल के साथ किसी सूचना का इंतजार कर रहे हैं। 

Location :  Lakhimpur Kheri

Published :  1 August 2026, 9:08 PM IST

Advertisement