हिंदी
प्रतीकात्मक छवि (Source Internet)
बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सुभाष नगर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान सचिन कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, देर रात पैसे के लेनदेन को लेकर सचिन कश्यप का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना मढ़ीनाथ इलाके की मांझे वाली बगिया में हुई, जहां युवक का शव बरामद हुआ।
बताया जा रहा है कि करीब एक महीने पहले भी मृतक सचिन कश्यप का आरोपियों से विवाद हुआ था। पुलिस इस पुराने विवाद को भी जांच के दायरे में रखकर मामले की कड़ियां जोड़ रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच जारी है। पुलिस जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का दावा कर रही है।
Location : Bareilly
Published : 29 August 2026, 10:34 AM IST
Topics : Bareilly Crime News Bareilly Murder Case Sachin Kashyap murder UP Crime News Uttar Pradesh murder case