Bareilly Murder: बरेली में सनसनीखेज हत्या: पैसे के विवाद में युवक को चाकू से गोदा, बगिया में मिला शव
उत्तर प्रदेश के बरेली में हत्या का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ कथित तौर पर पैसों के विवाद के बाद एक युवक की बेरहमी से चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सचिन कश्यप के तौर पर हुई है और उसका शव मधीनाथ के मंझे वाली बगिया इलाके में मिला।