Rampur: कूड़े के ढेर में धमाका युवक जख्मी, इलाके में दहशत

रामपुर के तोपखाना गेट के पास कूड़े के ढेर में हुए अचानक धमाके से एक कबाड़ बीनने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई और स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post Published By: Nitin Parashar
Updated : 26 April 2026, 7:19 PM IST
google-preferred

Rampur: रामपुर में एक खतरनाक और चौंकाने वाली घटना ने लोगों के होश उड़ा दिए। एक साधारण सा दिखने वाला कूड़े का ढेर अचानक धमाके के साथ फटा और पूरे इलाके में दहशत फैल गई। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए और कुछ देर के लिए हालात बेकाबू जैसे हो गए। ब्लास्ट में एक कबाड़ बीनने वाला युवक बुरी तरह जख्मी हो गया। जिससे इलाके में डर और गुस्से का माहौल है।

कहां और कैसे हुआ धमाका

रामपुर के थाना कोतवाली क्षेत्र स्थित तोपखाना गेट के पास नगर पालिका द्वारा डंप किए गए कूड़े के ढेर में अचानक जोरदार धमाका हो गया। घटना रविवार की है। जब इलाके में रोजमर्रा की हलचल चल रही थी। अचानक हुए इस ब्लास्ट ने आसपास मौजूद लोगों को चौंका दिया और कुछ ही पलों में मौके पर भीड़ जमा हो गई।

कबाड़ बीनते वक्त हादसा

बताया जा रहा है कि घायल युवक रोज की तरह कूड़े के ढेर में कबाड़ बीन रहा था। वह प्लास्टिक और धातु का सामान इकट्ठा कर रहा था, तभी अचानक जोरदार धमाका हो गया। धमाके की चपेट में आकर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और वहीं गिर पड़ा। आसपास के लोगों ने तुरंत उसकी मदद की और एंबुलेंस को बुलाया।

बलरामपुर की बेटियों ने कानपुर में गाड़े सफलता के झंडे, केवीएस स्कूलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी प्रतिभा

घायल युवक का इलाज जारी

मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद परिजनों में भी चिंता का माहौल है।

स्थानीय लोगों का गुस्सा

इलाके में रहने वाले लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस जगह पर लंबे समय से कूड़ा डंप किया जा रहा है और कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि कूड़े के ढेर में अक्सर आग लगा दी जाती है, जिससे जहरीला धुआं फैलता है और सांस लेने में दिक्कत होती है।

बीमारियों का खतरा बढ़ा

स्थानीय निवासियों के मुताबिक, कूड़े के ढेर से निकलने वाला धुआं और गंदगी इलाके में बीमारियों का कारण बन रही है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। लोगों ने प्रशासन से इस समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।

Location :  Rampur

Published :  26 April 2026, 7:19 PM IST

Advertisement