Balrampur: आग की लपटों ने उजाड़ा आशियाना, सपा ने बढ़ाया मदद का हाथ

बलरामपुर में समाजवादी पार्टी का मानवीय चेहरा देखने को मिला जहां 20 परिवारों के आशियाने को आग की लपटों ने उजाड़ दिया जिसके बाद उनकी मदद के लिए समाजवादी पार्टी के स्थानीय नेता पीड़ित परिवारों की मदद के लिए आगे आये।

Balrampur: कहते हैं आग सिर्फ घर नहीं जलाती, बरसों के सपने और मेहनत की गाढ़ी कमाई भी राख कर देती है। बेला गांव के 20 परिवारों के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जब अचानक उठी लपटों ने उनके आशियाने खाक कर दिए। लेकिन शनिवार को जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व एमएलसी प्रत्याशी डॉ. भानु त्रिपाठी राहत की पोटली लेकर इन दहकते जख्मों पर मरहम लगाने पहुंचे, तो कई नम आंखों में फिर से मुस्कुराहट तैर गई।

डॉ. त्रिपाठी किसी नेता की तरह नहीं, बल्कि एक परिजन की तरह गांव की गलियों में खाक हो चुके मकानों के बीच पहुंचे। उन्होंने हर उस चौखट पर दस्तक दी जहाँ अब सिर्फ राख और सन्नाटा था। पीड़ितों का हाथ थामकर उन्होंने भावुक स्वर में कहा ईंट-पत्थर भले जल गए हों, लेकिन आपका हौसला नहीं जलना चाहिए। इस संकट में मैं आपके साथ एक दीवार बनकर खड़ा हूँ।

राहत अभियान के तहत अग्निपीड़ितों को सिर्फ अनाज, कपड़े और बर्तन ही नहीं दिए गए, बल्कि उन्हें भविष्य के प्रति आश्वस्त भी किया गया। मौके पर मौजूद विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, चतुर्भुज यादव, अखिलेश सिंह और उमेश यादव की टीम ने व्यवस्थित तरीके से सामग्री वितरित की ताकि किसी भी जरूरतमंद का हाथ खाली न रहे।
Balrampur: तेंदुए की तलाश में वन विभाग ने चलाया ये खास अभियान, जानिए गांवों का हाल

कुछ दिन पहले हुई इस त्रासदी ने ग्रामीणों का सब कुछ छीन लिया था, लेकिन डॉ. त्रिपाठी की इस पहल ने गांव में यह संदेश दिया कि मानवता की लौ आज भी जल रही है। राहत सामग्री पाकर बुजुर्गों ने उन्हें दुआएं दीं, तो युवाओं ने इस सहयोग को संकट की घड़ी का सबसे बड़ा संबल बताया।

Location :  Balrampur

Published :  26 April 2026, 7:49 PM IST

Advertisement