UP Assembly Election 2027: ‘टिकट नहीं, सिर्फ BJP को हटाना मकसद’-राजपाल कश्यप के तीखे तेवरों से गरमाई सियासत

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी राजपाल कश्यप ने PDA से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा।

Post Published By: Komal Chauhan
Updated : 2 October 2026, 12:14 PM IST
google-preferred

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व एमएलसी (MLC) राजपाल कश्यप ने PDA से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरक्षण, रोजगार, पेपर लीक, भ्रष्टाचार और चुनाव आयोग से जुड़े मुद्दों का जिक्र करते हुए दावा किया कि इन सवालों को लेकर लोगों में नाराजगी है और 2027 के चुनाव में इन्हीं मुद्दों के आधार पर भाजपा के खिलाफ माहौल बनेगा।

पिछड़े और वंचित वर्गों के मुद्दे उठाए

राजपाल कश्यप ने कहा कि प्रदेश में पिछड़े और वंचित वर्गों से जुड़े कई सवाल अभी भी बने हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में पिछड़े, दलित, किसान, युवा और अल्पसंख्यक वर्ग से जुड़े मुद्दों पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया गया। राजपाल कश्यप ने आरक्षण और रोजगार के साथ पेपर लीक और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों को भी उठाया। उनका कहना था कि इन विषयों को लेकर जनता के बीच चर्चा है और विपक्ष इन मुद्दों को चुनाव में प्रमुखता से उठाएगा।

ये भी पढ़ें: Saharanpur: सालों से जमीन के नीचे छिपा था ये कुआं! अचानक सामने आया तो हर कोई रह गया दंग

सहयोगी दलों के नेताओं पर भी निशाना

सपा नेता ने भाजपा के सहयोगी दलों के नेताओं पर भी सवाल उठाए। उन्होंने प्रदेश सरकार में मंत्री अनिल राजभर, संजय निषाद और अनुप्रिया पटेल का नाम लेते हुए कहा कि वे अपने-अपने समाज से जुड़े आरक्षण के मुद्दों का समाधान नहीं करा पाए हैं। कश्यप ने कहा कि पिछड़े और वंचित वर्गों से जुड़े सवालों को लेकर सपा लगातार अपनी बात रखती रही है। उन्होंने दावा किया कि इन मुद्दों को 2027 के विधानसभा चुनाव में भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

17 जातियों को लेकर सपा सरकार का जिक्र

राजपाल कश्यप ने सपा सरकार के कार्यकाल का जिक्र करते हुए कहा कि निषाद, बिंद, धीमर, मल्लाह, कहार, माझी, मझवार और प्रजापति समेत 17 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई थी। वहीं, 2027 के विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में अंतिम फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव करेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यक्तिगत टिकट से अधिक भाजपा को सत्ता से हटाना पार्टी के लिए मुद्दा होगा।

गठबंधन पर फैसला नेतृत्व करेगा

कांग्रेस समेत अन्य दलों के साथ गठबंधन के सवाल पर राजपाल कश्यप ने कहा कि इस संबंध में फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा को हटाने के लिए जरूरत पड़ने पर सपा सीट छोड़ने से भी पीछे नहीं हटेगी।

ये भी पढ़ें: Saharanpur Politics: ‘मस्जिदों को अवैध बताकर ध्वस्त करना गलत’, मायावती ने सरकार से कर दी ये बड़ी मांग

मुजफ्फरनगर की घटना का भी उठाया मुद्दा

राजपाल कश्यप ने मुजफ्फरनगर के खड़ग गांव में जयसिंह कश्यप की हत्या का भी जिक्र किया। उन्होंने पुलिस पर पीड़ित परिवार से मिलने से रोकने का आरोप लगाया। इसके अलावा उन्होंने गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि 14 दिन में भुगतान किए जाने का वादा पूरा नहीं हुआ है।

स्वास्थ्य मंत्री के ई-रिक्शा को रोजगार बताए जाने वाले बयान पर भी उन्होंने तंज कसा। इस दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार की नीतियों को लेकर कई सवाल उठाए और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में PDA से जुड़े मुद्दे राजनीतिक चर्चा के केंद्र में रहेंगे।

Location :  Saharanpur

Published :  2 October 2026, 11:48 AM IST

Related News

Advertisement