Saharanpur: एक लाश नहर में, दूसरी खेत में… आखिर उस फार्म हाउस में क्या हुआ था जिसने दो प्रेमियों की कहानी का खूनी अंत कर दिया?

सहारनपुर में हुए विक्रांत और राखी हत्याकांड मामले में पुलिस ने जांच के बाद अहम सफलता हासिल की है। इस प्रकरण में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसने पूछताछ के दौरान घटना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है।

Updated : 2 May 2026, 5:22 AM IST

Saharanpur: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सनसनी मचाने वाले डूडा कर्मी विक्रांत और उसकी प्रेमिका राखी के 'ब्लाइंड मर्डर केस' का पुलिस ने पूरी तरह खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी और भाजयुमो के पूर्व नगर अध्यक्ष सुधारस चौहान को बागपत से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में जो तथ्य सामने आए हैं, उन्होंने इस पूरी साजिश की खौफनाक परतें खोल दी हैं।

नहर में मिला था विक्रांत का शव, पोस्टमार्टम में हुई हत्या की पुष्टि

बागपत में सिटी मिशन मैनेजर के पद पर तैनात 37 वर्षीय विक्रांत कुमार 16 अप्रैल को अचानक लापता हो गए थे। उनका शव बड़गांव थाना क्षेत्र की हसनपुर लौटनी नहर से बरामद हुआ था। पुलिस ने शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद अज्ञात में उनका अंतिम संस्कार कर दिया था। हालांकि, बाद में आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी, जिसमें विक्रांत की जांघ में गोली लगने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई।

20 घुसपैठिए और एक सोशल मीडिया पोस्ट, कैसे असम से शुरू हुआ विवाद अब अंतरराष्ट्रीय टेबल पर पहुंच गया?

राज खुलने के डर से प्रेमिका राखी को भी उतारा मौत के घाट

विक्रांत की हत्या के बाद पुलिस को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के रजापुर नौगांव में राखी नामक महिला का शव मिला, जिसके गले पर चाकुओं के गहरे निशान थे। मुख्य आरोपी सुधारस चौहान ने पुलिस को बताया कि विक्रांत और राखी के बीच करीबी संबंध थे और वे 24 अप्रैल को शादी करने वाले थे। सुधारस को डर था कि विक्रांत की हत्या के बाद राखी पुलिस के सामने राज खोल देगी। इसी डर के चलते वह राखी को एक फार्म हाउस में ले गया और वहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी।

Budaun News: शराब, रफ़्तार और रसूख; बदायूं में सड़क पर मौत बनकर दौड़ी कार को कौन चला रही थी वो मिस्ट्री गर्ल?

सर्विलांस और कॉल डिटेल से खुला हत्याकांड का राज

एसएसपी अभिनंदन और एसपी देहात मयंक पाठक ने बताया कि इस जटिल केस को सुलझाने के लिए पुलिस ने आरोपियों की कॉल डिटेल और लोकेशन खंगाली। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पहले सुधारस के साथी कपिल चौहान को पकड़ा गया और फिर मुख्य आरोपी सुधारस को बागपत के चौहान एंक्लेव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, विक्रांत की पत्नी नोएडा में कार्यरत हैं और उनकी एक बेटी भी है। फिलहाल, पुलिस पकड़े गए आरोपियों से आगे की पूछताछ कर रही है।

Location :  Saharanpur

Published :  2 May 2026, 5:22 AM IST