सहारनपुर में एक साथ जलीं 3 चिताएं, तीन पीढ़ियों की मौत से हर आंख हुई नम

सहारनपुर में गुरुवार का दिन कपूर परिवार के लिए कभी न भूलने वाला दर्द लेकर आया। देहरादून में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों की मौत के बाद पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। शाम को तीन अर्थियां एक साथ उठीं और कुछ ही देर बाद तीनों चिताएं भी एक साथ जल उठीं। इस मंजर ने वहां मौजूद हर शख्स को झकझोर दिया।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 6 November 2026, 1:09 AM IST
google-preferred

Saharanpur: देहरादून में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने सहारनपुर के एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में कपूर परिवार की तीन पीढ़ियों की मौत के बाद गुरुवार को जब मां, बेटे और बहू के शव गोकुल एंक्लेव स्थित आवास पर पहुंचे तो कोहराम मच गया। शाम को तीनों की अर्थियां एक साथ उठीं और अंतिम संस्कार के दौरान तीनों चिताएं भी एक साथ जलीं। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम हो गईं।

देहरादून जाने के दौरान हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार गोकुल एंक्लेव कॉलोनी निवासी विश्वेष कपूर बुधवार को दिवाली की खरीदारी करने के बाद अपनी पत्नी निशा, मां किरण, छह वर्षीय बेटे माहेर और कार चालक नीरज के साथ देहरादून जा रहे थे। उन्हें चमन विहार फेस में रहने वाले अपने छोटे भाई दीपेश कपूर के घर जाना था।

इसी दौरान बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे देहरादून के मोहब्बेवाला चौक स्थित साईं मंदिर के पास एक अनियंत्रित कंटेनर ट्रक उनकी कार पर पलट गया। ट्रक में प्लास्टिक के दानों से भरे कट्टे लदे थे। कंटेनर के नीचे दबने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे में जान गंवाने वाले मां, बेटा, बहू

तीनों की मौत

हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कार की हालत देखकर किसी के बचने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन तभी कार के अंदर से बच्चे के रोने की आवाज सुनाई दी। पुलिसकर्मियों ने सावधानीपूर्वक कार के हिस्से हटाकर बच्चे को बाहर निकाला। हादसे में छह वर्षीय माहेर गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके पिता विश्वेष, मां निशा, दादी किरण और कार चालक नीरज की मौत हो गई।

दिल्ली में वकीलों से अभद्रता का मामला पहुंचा सहारनपुर! सड़क पर उतरे अधिवक्ता

परिजनों में कोहराम

गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शव सहारनपुर स्थित उनके आवास पर पहुंचे। शवों के पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। रिश्तेदारों और आसपास के लोगों की भारी भीड़ अंतिम दर्शन के लिए उमड़ पड़ी। इसके बाद तीनों की अर्थियां एक साथ उठीं और एक ही स्थान पर तीन चिताएं जलाई गईं।

सहारनपुर में तेज रफ्तार कार बनी काल, पिता और कार चालक की मौत; पत्नी-बेटियां घायल, मेरठ रेफर

क्षेत्र में पसार मातम

एक ही हादसे में परिवार की तीन पीढ़ियों के उजड़ने का दृश्य देखकर हर कोई स्तब्ध था। छह साल के मासूम माहेर ने एक ही पल में अपने पिता, मां और दादी को खो दिया। कपूर परिवार पर टूटे इस दुख के बाद गोकुल एंक्लेव समेत पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है। अंतिम संस्कार में पहुंचे लोगों की आंखें नम थीं और हर कोई इस दर्दनाक हादसे पर दुख व्यक्त कर रहा था।

Location :  Saharanpur

Published :  6 November 2026, 12:54 AM IST

Related News

Advertisement