Gorakhpur: जब अचानक पहुंचीं सचिव रोशन जैकब… गोरखपुर लैब में बढ़ी हलचल

गोरखपुर की क्षेत्रीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला के निरीक्षण के दौरान सचिव रोशन जैकब ने व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए जांच प्रक्रिया तेज करने, नए भवन को चालू करने, CCTV लगाने और कैंटीन-गेस्ट हाउस बनाने के निर्देश दिए। इस मौके पर कई अधिकारी और प्रयोगशाला का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

Post Published By: Poonam Rajput
Updated : 19 March 2026, 7:55 PM IST

Gorakhpur: नाथमालपुर स्थित क्षेत्रीय खाद्य एवं औषधि प्रयोगशाला में उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब उत्तर प्रदेश की खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की सचिव आईएएस रोशन जैकब निरीक्षण के लिए पहुंचीं। उनके साथ जिलाधिकारी दीपक मीणा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला के हर पहलू को बारीकी से देखा, जिसमें भवन की संरचना, आधुनिक जांच उपकरण, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और बिजली व्यवस्था शामिल रही।

निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सराहना

रोशन जैकब ने प्रयोगशाला के निर्माण कार्य की गुणवत्ता की खास तौर पर सराहना की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर की यह लैब प्रदेश के अन्य मंडलों की तुलना में काफी बेहतर है और यहां की सुविधाएं भी उन्नत स्तर की हैं। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली और सुधार के लिए सुझाव भी दिए।

गोरखपुर में दिनदहाड़े हत्या पर प्रतिक्रिया, सपा प्रमुख ने भाजपा सरकार पर लगाए ये बड़े आरोप; जानिये क्या बोले?

निरीक्षण के दौरान

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ तौर पर निर्देश दिया कि खाद्य और औषधि के नमूनों की जांच प्रक्रिया में तेजी लाई जाए ताकि रिपोर्ट समय पर मिल सके और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई में देरी न हो। इसके अलावा उन्होंने नवनिर्मित भवन को तुरंत चालू करने के निर्देश दिए, ताकि संसाधनों का बेहतर उपयोग हो सके।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए उन्होंने परिसर में जल्द से जल्द CCTV कैमरे लगाने का आदेश दिया। साथ ही कर्मचारियों और आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कैंटीन और गेस्ट हाउस बनाने की बात भी कही। उनका मानना है कि बेहतर सुविधाएं मिलने से कर्मचारियों का कामकाज और प्रभावी होगा।

गोरखपुर को मिला नया एसपी सिटी, जानें किस आईपीएस के कंधों पर सौंपी गई जिम्मेदारी? पढ़ें अधिकारी का पूरा बैकग्राउंड

मौके पर कई अधिकारी

इस मौके पर कई अधिकारी और प्रयोगशाला का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। निरीक्षण के बाद साफ संकेत मिल रहे हैं कि गोरखपुर की यह प्रयोगशाला आने वाले समय में और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी।

Location : 
  • Gorakhpur

Published : 
  • 19 March 2026, 7:55 PM IST