हिंदी
मौके पर पुलिस
Chandauli : चंदौली से बड़ी खबर है। जहां गुरुवार को बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक कारोबारी को निशाना बनाकर इलाके में सनसनी फैला दी। पड़ाव से रामनगर जाने वाले मार्ग पर चुरहट और भोजपुर के बीच फॉर्च्यून तेल के एक व्यापारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। बदमाशों ने चलते वाहन पर हमला कर व्यापारी को सड़क पर गिरा दिया और उसका बैग लेकर मौके से फरार हो गए। वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
चंदौली में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप! पड़ाव-रामनगर मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने फॉर्च्यून तेल के व्यापारी को सड़क पर गिराकर बैग लूट लिया और फरार हो गए। घायल व्यापारी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस जांच में जुटी।@chandaulipolice #Chandauli pic.twitter.com/T6gulSVEb7
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) May 21, 2026
ग्रामीणों के मुताबिक, दो बाइक पर सवार बदमाश काफी देर से व्यापारी का पीछा कर रहे थे। मौका मिलते ही उन्होंने व्यापारी के साथ हाथापाई शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में व्यापारी बाइक से नीचे गिर पड़ा और घायल हो गया। इसी दौरान बदमाश उसकी बाइक से बैग उठाकर तेजी से फरार हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही जलीलपुर चौकी पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बैग में कितनी रकम थी।
पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि घायल व्यापारी अपना नाम और पता बताने में हिचकिचा रहा है। इससे जांच में परेशानी आ रही है। फिलहाल पुलिस व्यापारी का इलाज कराने के साथ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
Location : Chandauli
Published : 21 May 2026, 8:54 PM IST
Topics : Chandauli News law and order Robbery Case UP Police