Sonbhadra News: गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतारें, कई दिनों से चक्कर काटने का आरोप

रॉबर्ट्सगंज में भीषण गर्मी के बीच घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी और वितरण केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।

Updated : 21 May 2026, 8:36 PM IST
google-preferred

Sonbhadra: रॉबर्ट्सगंज में भीषण गर्मी के बीच घरेलू गैस सिलेंडर प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसी और वितरण केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं, लेकिन घंटों इंतजार के बाद भी कई उपभोक्ताओं को सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

क्या है पूरी खबर?

मेहुरी कला निवासी एक महिला ने आरोप लगाया कि वह सुबह 8 बजे से गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में लगी हुई हैं, लेकिन देर शाम तक उन्हें सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया गया। महिला का कहना है कि उसने मोबाइल के माध्यम से पहले ही गैस बुक कर ली थी, इसके बावजूद एजेंसी पहुंचने पर कर्मचारियों ने उसे किसी दूसरे वितरण केंद्र पर भेज दिया। वहां पहुंचने के बाद भी सिलेंडर नहीं मिला और फिर वापस एजेंसी जाने को कहा गया।

कुशीनगर में प्रेम संबंध बना खूनी वारदात की वजह, युवती ने प्रेमी की गला दबाकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

उपभोक्ताओं ने भी अव्यवस्था का आरोप

महिला ने आरोप लगाया कि पिछले एक सप्ताह से 10 दिन तक वह लगातार नंबर लगाकर एजेंसी और वितरण केंद्रों के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अब तक सिलेंडर नहीं मिला। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आम उपभोक्ताओं को समय पर गैस नहीं दी जा रही, जबकि ब्लैक में ऊंची कीमत लेकर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने की चर्चाएं क्षेत्र में हो रही हैं। हालांकि इस संबंध में एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उधर, गैस वितरण केंद्र पर मौजूद अन्य उपभोक्ताओं ने भी अव्यवस्था का आरोप लगाया। लोगों का कहना है कि सुबह 8 बजे से बिना खाए-पीए लाइन में खड़े रहने के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि चार-चार दिन से नंबर लगाने के बाद भी उन्हें गैस उपलब्ध नहीं कराई गई। भीषण धूप और गर्मी के कारण लोगों की तबीयत बिगड़ने लगी है तथा कई लोगों को चक्कर आने की शिकायत भी हुई।

Chandranath Rath Murder Case: बलिया से नवीन सिंह गिरफ्तार, 5 अवैध असलहे बरामद; US कनेक्शन की भी जांच

उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना

खुरिया करमा निवासी आयुष कुमार जायसवाल ने बताया कि वह सुबह 6 बजे से गैस एजेंसी पर इंतजार कर रहे हैं। पहले उन्हें 8 बजे सिलेंडर मिलने की बात कही गई, फिर 10 बजे, 12 बजे, 2 बजे और बाद में 3 बजे का समय दिया गया। इसके बावजूद भी उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल सका। उन्होंने बताया कि उनके आगे लाइन में खड़े कई लोग घंटों इंतजार के बाद वापस लौट गए, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस वितरण में लगातार टालमटोल की जा रही है और वाहन तथा सप्लाई की कमी का हवाला देकर लोगों को घंटों इंतजार कराया जा रहा है। लोगों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले की जांच कर गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु बनाने की मांग की है, ताकि उपभोक्ताओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

Location :  Sonbhadra

Published :  21 May 2026, 8:36 PM IST

Advertisement