Chandranath Rath Murder Case: बलिया से नवीन सिंह गिरफ्तार, 5 अवैध असलहे बरामद; US कनेक्शन की भी जांच

फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा निवासी नवीन कुमार सिंह को बिसुनीपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। STF को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलते ही STF इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह टीम के साथ बलिया पहुंचे और कार्रवाई को अंजाम दिया।

Post Published By: Rohit Goyal
Updated : 21 May 2026, 6:44 PM IST
google-preferred

Ballia: पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष Suvendu Adhikari के पूर्व पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में यूपी के बलिया जिले से STF वाराणसी और CBI की संयुक्त टीम ने नवीन कुमार सिंह नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

बिसुनीपुर चौराहे से दबोचा गया आरोपी

जानकारी के मुताबिक फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा निवासी नवीन कुमार सिंह को बिसुनीपुर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। STF को सूचना मिली थी कि आरोपी के पास भारी मात्रा में अवैध हथियार छिपाकर रखे गए हैं। सूचना मिलते ही STF इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह टीम के साथ बलिया पहुंचे और कार्रवाई को अंजाम दिया।

गोदाम से मिले 5 हथियार और कारतूस

एफआईआर के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने कई अहम खुलासे किए। उसने बताया कि 7 मई को ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मन्नू, राजकुमार सिंह और गोलू सिंह उसके घर आए थे और हथियारों से भरा झोला रखने को कहा था। बाद में राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी की खबर के बाद वह घबरा गया और झोले को अपने गोदाम में छिपा दिया।

इसके बाद STF टीम आरोपी को लेकर NH-31 स्थित गोदाम पहुंची, जहां से एक विदेशी 9 एमएम पिस्टल, दो 32 बोर पिस्टल, दो रिवॉल्वर, 45 जिंदा कारतूस, 9 खोखा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए।

विदेश कनेक्शन की भी जांच

जांच एजेंसियां अब इस पूरे मामले में विदेशी हथियारों के नेटवर्क और कथित US कनेक्शन की भी जांच कर रही हैं। बरामद विदेशी पिस्टल को लेकर सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि हथियार कहां से आए और किन लोगों तक पहुंचाए जाने थे।

पहले भी हो चुकी हैं कई गिरफ्तारियां

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में इससे पहले भी कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला हाई प्रोफाइल होने की वजह से CBI और STF लगातार संयुक्त रूप से जांच कर रही हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि इस केस में हथियार सप्लाई और आपराधिक नेटवर्क के बड़े लिंक सामने आ सकते हैं।

Location :  Ballia

Published :  21 May 2026, 6:44 PM IST

Advertisement