हिंदी
बलिया के बेटियां लखनऊ के लिए रवाना (Image Source: Dynamite News)
Ballia अपनी कला और हुनर को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर हर प्रतिभाशाली बच्चे के लिए खास होता है। ऐसा ही मौका बलिया के राजकीय बालिका गृह की 10 बालिकाओं को मिला है। महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित बालिका गृह की ये बेटियां राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘तरंग 2026’ में प्रतिभाग करने के लिए लखनऊ रवाना हुई हैं। आगामी 30 नवंबर को राजधानी में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जनपदों से बच्चे हिस्सा लेंगे।
जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने 10 बालिकाओं की टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन बालिकाओं को अपनी प्रतिभा, मेहनत और रचनात्मक सोच प्रदर्शित करने के साथ नई पहचान बनाने का अवसर देगा।
जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने बताया कि बलिया की ये 10 बालिकाएं नृत्य, संगीत और कला के क्षेत्र में राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागी बालिकाओं को सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारना और उन्हें अपनी कला एवं हुनर को बड़े मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर देना है। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाले बच्चों के बीच बलिया की बालिकाओं को भी अपनी रचनात्मक क्षमता दिखाने का मौका मिलेगा।
बालिकाओं के लिए लखनऊ का यह सफर केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रहेगा। कार्यक्रम के साथ उन्हें राजधानी के प्रसिद्ध एवं महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा।
इस भ्रमण के माध्यम से बालिकाओं को ऐतिहासिक स्थलों के बारे में नई जानकारियां हासिल करने और नए अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कला के प्रदर्शन के साथ इतिहास को जानने का यह मौका भी उनके रचनात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
फार्म-6 में ढिलाई पर डीएम ने चलाया चाबुक, देवरिया के 7 अधिकारियों से 24 घंटे में तलब किया स्पष्टीकरण
बालिकाओं की टीम के साथ राजकीय बालिका गृह की अध्यक्ष अमीता रानी जैन, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर सुश्री अंजलि, मनसा, सपना सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी लखनऊ रवाना हुए हैं।
टीम के साथ गए अधिकारी और कर्मचारी पूरे कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं के साथ मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद उन्हें सुरक्षित वापस बलिया लेकर आएंगे। तरंग 2026 में इन 10 बालिकाओं की भागीदारी उनकी प्रतिभा को नई पहचान दिलाने के साथ आत्मविश्वास बढ़ाने और रचनात्मक विकास की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण अवसर है।
Location : Ballia
Published : 27 November 2026, 7:59 PM IST