हिंदी
युवक की नदी में डूबने से मौत फोटो सोर्स-डाइनामाइट न्यूज
Maharajganj: उत्तर प्रदेश के महराजगंज कोल्हुई थाना क्षेत्र के जोगियाबारी डंडा नदी घाट पर गुरुवार सुबह आयोजित कलश यात्रा के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्या है पूरी खबर?
जानकारी के अनुसार कम्हरिया बुजुर्ग गांव में धार्मिक आयोजन के तहत कलश यात्रा निकाली गई थी। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए थे। श्रद्धालु जब जोगियाबारी डंडा नदी घाट पर पहुंचे तो स्नान के दौरान कम्हरिया बुजुर्ग निवासी विशाल गुप्ता अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।
स्थानीय लोगों ने बचाने का किया प्रयास
घटना को देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने युवक को बचाने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर में वह पानी में लापता हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए तथा खोजबीन शुरू की गई। काफी प्रयास के बाद युवक को नदी से बाहर निकाला गया।
भाखड़ा नहर में दफन था 26 साल पुराना राज: मानव कंकाल और बच्चे की मिली कमीज, जानें कैसे हुआ था हादसा
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
परिजन युवक को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्मीपुर लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
Chandranath Rath Murder Case: बलिया से नवीन सिंह गिरफ्तार, 5 अवैध असलहे बरामद; US कनेक्शन की भी जांच
पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाई
थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Location : Maharajganj
Published : 21 May 2026, 7:41 PM IST
Topics : Kolhui News Latest News Mahrajganj News UP News