बरोलिया में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 2 ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस…पढ़ें पूरी खबर

दर्दनाक सड़क हादसा
Budaun: उत्तर प्रदेश के बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र के सिद्ध बरोलिया में बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 2 ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। घायलों को बिसौली CHC में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
वहीं इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और राहत कार्य शुरू कर दिया। पुलिस ने बताया कि हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। साथ ही हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और पता लगाया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। पुलिस का कहना है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार और लायकी हो सकती है। पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों की पहचान की जा रही है और उनके परिजनों को सूचित किया जा रहा है।
घायलों का इलाज जारी
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक सभी घायलों का बिसौली CHC में इलाज चल रहा है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों का कहना है कि घायलों को जल्द से जल्द ठीक करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। गौरतलब है कि इस प्रकार से दर्दनाक की खबरे आए दिन आ रही है। हादसे की खबर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में शासन -प्रशासन से बड़ा सवाल है कि आखिर ये हादसे क्यों नहीं थम रहे है। साथ ही लोगों में कहां इस प्रकार की चूक हो रही है, जिससे लोगों की जान चली जा रही है।