

बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया है। ट्रैक्टर को एक तेज़ रफ्तार कंटेनर ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
ट्रैक्टर हादसे का शिकार
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रैक्टर दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया है। ट्रैक्टर को एक तेज़ रफ्तार कंटेनर ने ज़ोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 50 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक बच्चा और दो महिलाएं भी शामिल हैं। सभी श्रद्धालु कासगंज से राजस्थान के गोगामेड़ी जाहरवीर गोगाजी के दर्शन करने पहुंच रहे थे।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रैक्टर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को आनन-फानन में नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई की हालत नाज़ुक बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही डीएम श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह समेत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। सभी मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। यह दर्दनाक हादसा बुलंदशहर के थाना अरनिया क्षेत्र के नेशनल हाईवे 34 पर घटाल गांव के पास हुआ है। फिलहाल पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है और प्रशासन लगातार हालात पर नज़र बनाए हुए है। फिलहाल बुलंदशहर में श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर को कंटेनर ने टक्कर मारी, जिसमे 9 की मौत हो चुकी है,50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल हुए हैं।
बुलन्दशहर के जिला अस्पताल मे इलाज जारी...
सभी घायलों का नजदीकी अस्पताल कैलाश अस्पताल खुर्जा, अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज व बुलन्दशहर के जिला अस्पताल मे इलाज जारी है, कासगंज प्रशासन पूरी तरह से मदद को जुटा हुआ है।जिला अधिकारी द्वारा दी गई सूची के अनुसार मृतकों के नाम पता निम्न है ईयू बाबू (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया (ट्रेक्टर चालक) ,रामबेटी पत्नी सोरन सिंह(उम्र-65 वर्ष,महिला चांदनी पुत्री कालीचरण(उम्र-12 वर्ष,महिला) ग्राम रफातपुर घनीराम (उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया मोक्षी(उम्र-40 वर्ष) निवासी मिलकिनिया शिवांश पुत्र अजय (उम्र-06 वर्ष) निवासी मिलकिनिया
योगेश पुत्र रामप्रकाश(उम्र-50 वर्ष) निवासी रफातपुर विनोद पुत्र स सोरन सिंह(उम्र-45 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज, लेखराज पुत्र नेमसिंह (उम्र-40 वर्ष) निवासी भैंसौरा है वही घायलों के नाम पता रघुवीर पुत्र ईश्वरी प्रसाद(उम्र-60 वर्ष) ,हरिसिंह पुत्र रामस्वरूप(उम्र-60 वर्ष) प्रिंस पुत्र विनोद(उम्र-08 वर्ष) मूलचन्द पुत्र श्री राम सहाय (उम्र-17 वर्ष) दिव्या पुत्री राजीव(उम्र-14 वर्ष)शकुंतला पत्नी अजीत( उम्र-65 वर्ष) पातीराम पुत्र गोपी (उम्र-75 वर्ष) मुस्कान पुत्री राजू(उम्र-06 वर्ष) सभी निवासी रफातपुर ,कासगंज, रजनीश पुत्र राम सिंह (उम्र-25 वर्ष) निवासी हथनापुर जनपद फर्रुखाबाद,जितेन्द्र पुत्र पूरन सिंह (उम्र-18 वर्ष), पूरन सिंह पुत्र दामोदर (उम्र-40 वर्ष) कमल पुत्र राजू (उम्र-06 वर्ष) रेशम देवी पत्नी रघुवीर सिंह (उम्र-60 वर्ष) आकाश पुत्र विजय (उम्र-23 वर्ष) शिवचरण पुत्र विजय सिंह (उम्र-21 वर्ष) रामचरण पुत्र विद्याराम (उम्र-30 वर्ष) आन्या पुत्री प्रमोद (उम्र-10 वर्ष) सभी निवासी रफातपुर,संध्या पुत्री सुरेन्द्र(उम्र-20 वर्ष) निवासी मिलकिनिया ,कन्छा पत्नी रामसहाय(उम्र-60 वर्ष) रमेश चन्द्र पुत्र भोजराम (उम्र-60 वर्ष) सभी निवासी रफातपुर,अजय मोर्या पुत्र जिशुकरान(उम्र-18 वर्ष) निवासी बदायू,भूदेवी पत्नी जंगाली (उम्र-60 वर्ष) सुरेन्द्र पुत्र तेजपाल (उम्र-34 वर्ष) निवासी मिलकिनिया प्रमोद पुत्र खेमकरण (उम्र-32 वर्ष) मौसम पुत्र दिनेश (उम्र-10 वर्ष) निवासी आनन्द पुर, खुशबू पत्नी भोले शंकर (उम्र-20 वर्ष) . गनेश पुत्र वीरफल(उम्र-28 वर्ष) ,जशोदा पत्नी योगेश (उम्र-40 वर्ष) खेमकरण पुत्र वीरफल (उम्र-60 वर्ष) लक्ष्मी पत्नी लेखराज (उम्र-30 वर्ष) भानू पुत्र रवि (उम्र-12 वर्ष)सचिन पुत्र कालीचरन (उम्र-10 वर्ष) विजय पुत्र कालीचरण (उम्र-07 वर्ष) क्षय सिंह पुत्र तुलसीदास (उम्र-32 वर्ष) नीरज पत्नी कालीचरण (उम्र-35 वर्ष) अर्चना पुत्री कालीचरण (उम्र-08 वर्ष) बाबूराम पुत्र सोनपाल (उम्र-66 वर्ष) उमाशंकर पुत्र सोनपाल (उम्र-60 वर्ष) पार्वती पत्नी लेखराज (उम्र-40 वर्ष) सभी निवासी रफातपुर,रूबी पत्नी अजय (उम्र-27 वर्ष) निवासी मौ0 जवाहरपुर बदायूँ,संदीप पुत्र विजय (उम्र-07 वर्ष) निवासी आवासविकास कॉलोनी जनपद कासगंजखेमकरन पुत्र मिहोलाल (उम्र-65 वर्ष) निवासी रफातपुर थाना सोरों जनपद कासगंज शामिल हैं।