Road Accident in UP: एटा में मैक्स पिकअप पलटी, एक की मौत, 2 घायल; जानें क्या है पूरा मामला

यूपी के एटा में शनिवार को भयानक सड़क दुर्घटना हो गयी। नेजा चढ़ाकर वापस लौट रही एक मैक्स पिकअप हादसे का शिकार हो गई। उसके बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 22 March 2026, 11:02 AM IST
google-preferred

Etah: यूपी के एटा में शनिवार को भयानक सड़क हादसा हो गया। बागवाला थाना क्षेत्र के खड़ौआ गांव के समीप नेजा चढ़ाकर लौट रही एक मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें 10 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को एटा के वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना बागवाला थाना क्षेत्र के गांव खड़ौआ समीप की है। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक और घायलों की पहचान

हादसे में मृतक  की पहचान 10 वर्षीय ऋषभ के रूप में हुई है वहीं आशीष व प्रेम सिंह घायल हैं। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

Isreal-Iran War: डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को दी ‘विनाशकारी’ चेतावनी और 48 घंटे की डेडलाइन, कहा- होर्मुज नहीं खोला तो…

ऐसे हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार मैक्स पिकअप नेजा चढ़ाकर वापस लौट रही थी। इस दौरान वह बीच में अनियंत्रित हो कर पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप में 8 लोग सवार थे। मैक्स पिकअप सवार लोग गांव पलढ़ा थाना बागवाला के निवासी हैं। वे पूरा सेथरी से नेजा चढ़ाकर लौट रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।

मिडिल ईस्ट वॉर के बढ़ते तनाव ने रोकी उड़ानें, एयर इंडिया की हजारों फ्लाइट्स कैंसिल; जानें क्या है ताजा हाल

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।  बागवाला थाना प्रभारी ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।

Location : 
  • Etah

Published : 
  • 22 March 2026, 11:02 AM IST

Advertisement