बरेली के राशन डीलरों के चेहरे पर आई मुस्कान, जानिए कितना होगा फायदा

बरेली में राशन डीलरों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। सरकार ने उचित दर विक्रेताओं के लाभांश में बड़ा इजाफा करते हुए उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है।अब राशन डीलरों को हर क्विंटल पर पहले से अधिक लाभ मिलेगा।

Post Published By: Jay Chauhan
Updated : 18 August 2026, 5:34 AM IST
google-preferred

Bareilly: जनपद में राशन वितरण के बदले मिलने वाले लाभांश में सरकार ने बड़ा इजाफा कर उचित दर विक्रेताओं को राहत दी है। अब राशन डीलरों को प्रति क्विंटल 90 रुपये के बजाय 125 रुपये मिलेंगे। यानी हर क्विंटल पर सीधे 35 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इस फैसले का बरेली जिले के 1756 उचित दर विक्रेताओं को फायदा मिलेगा। सोमवार को मुख्यमंत्री ने लखनऊ के लोकभवन में इसकी घोषणा की, जिसका जिले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में लाइव प्रसारण किया गया।

रायबरेली छोटेलाल हत्याकांड: जिसका उजड़ा सुहाग उसी पर पुलिस को शक, मर्डर केस में आया नया ट्विस्ट

इतना मिलेगा फायदा

नई व्यवस्था लागू होने के बाद उचित दर विक्रेताओं की खाद्यान्न वितरण से होने वाली आय में सीधा इजाफा होगा। अभी तक उन्हें प्रति क्विंटल 90 रुपये लाभांश मिलता था, जिसे बढ़ाकर 125 रुपये कर दिया गया है। सरकार बढ़ी हुई 35 रुपये प्रति क्विंटल की रकम अपने बजट से देगी। बरेली में संचालित 1756 उचित दर दुकानों के विक्रेता इसके दायरे में आएंगे।

बरेली में खूंखार कुत्तों का आतंक: 6 साल की मासूम को नोचकर मार डाला, 100 मीटर तक घसीटते रहे

विक्रेताओं को सौंपे बढ़े हुए लाभांश के प्रतीकात्मक चेक

जीआईजी ऑडिटोरियम में हुए मुख्य कार्यक्रम में भोजीपुरा, बिथरी चैनपुर, शहर और कैंट विधानसभा क्षेत्र के राशन डीलर पहुंचे। वन, पर्यावरण, जन्तु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने विक्रेताओं को बढ़े हुए लाभांश के प्रतीकात्मक चेक सौंपे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीएम वित्त एवं राजस्व संतोष कुमार सिंह ने की।

Location :  Bareilly

Published :  18 August 2026, 5:31 AM IST

Advertisement