फर्रुखाबाद में रफ्तार का कहर: भरे ट्रक ने बाइक सवारों को रौंदा, 3 की मौके पर मौत

देर रात तेज रफ्तार मौरंग से भरे ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचल दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मृतकों की पहचान और आरोपी चालक की तलाश में जुटी है।

Post Published By: Mayank Tawer
Updated : 15 March 2026, 5:26 AM IST

Farrukhabad: देर रात सड़क पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब मौरंग से लदे एक ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को बेरहमी से कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर भयावह मंजर था। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए और आसपास अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

मुख्य चौराहे पर हुआ भीषण हादसा

जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात करीब 12:17 बजे मौरंग से भरा एक ट्रक मोहम्मदाबाद की ओर से मंझना की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार करीब 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जैसे ही ट्रक मुख्य चौराहे के पास पहुंचा, सामने से आ रही बाइक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।

गैस कनेक्शन पर नया नियम: PNG है तो LPG कनेक्शन करना होगा सरेंडर, जानें बड़ी वजह

टक्कर के बाद पहिए के नीचे आए युवक

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। इसके बाद ट्रक का पिछला पहिया तीनों के ऊपर से गुजर गया। इस दर्दनाक हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर बेहद भयावह दृश्य देखने को मिला और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।

पेड़ से टकराकर रुका ट्रक

बाइक को टक्कर मारने के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ में जा घुसा। टक्कर से ट्रक भी क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे के तुरंत बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया।

नमाज पर पाबंदी के आदेश पर हाईकोर्ट सख्त, संभल के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को लगाई कड़ी फटकार

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि अभी तक तीनों युवकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान कराने की कोशिश कर रही है और आसपास के इलाकों में जानकारी जुटाई जा रही है।

हेलमेट नहीं लगाए थे युवक

पुलिस के मुताबिक तीनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। पहचान होने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि वे कहां से आ रहे थे और कहां जा रहे थे। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Location : 
  • Farrukhabad

Published : 
  • 15 March 2026, 5:26 AM IST