हिंदी
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का हुआ स्वागत
रायबरेली: अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रभाकर गुप्ता का नगर के व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला संरक्षक महेंद्र अग्रवाल संदीप जैन एवं नगर अध्यक्ष केके गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों से संपर्क के अभियान में निकले नए अध्यक्ष का जमकर स्वागत हुआ।
मलिक मऊ रोड पर व्यापारी रोशन नंदवानी, बेलीगंज फाटक पर महेश नारायण अग्रवाल, बुक मार्केट में स्वप्निल कसौधन स्टेशन रोड पर शिखर श्रीवास्तव, अमर जायसवाल आशीष जैन ओंकार गुप्ता पंकज गुप्ता आदि विशंभर मार्केट में अंजनी गुप्ता, गुरजीत सिंह तनेजा केपरगंज में रितेश रस्तोगी यूनियन बैंक की तिराहे पर गीता सिंह विमलेश मिश्रा प्रियंका अवस्थी ने माल्यार्पण पुष्प वर्षा एवं मिष्ठान्न वितरण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने कहा कि जिले में व्यापारियों की किसी भी समस्या को हमारा मंडल सदैव अधिकारियों के समक्ष रखकरउनका निराकरण कराया । इस अवसर पर वरिष्ठ जिला महामंत्री संदीप शुक्ला जिला कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता नगर युवा अध्यक्ष दिलदार रायनी, अब्दुल वाहिद मो शकील आलोक सिंह चंद्रिका शर्मा हरभजन सिंह छाबड़ा सोना सिंह राकेश अग्रहरी धर्मेंद्र शर्मा मुकेश अग्रवाल ओम प्रकाश साहू धर्मेंद्र त्रिवेदी वीरेंद्र सिंह बच्चन लाल गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रमुख पदाधिकारीयों की एक बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा के ऊपर लगे आरोपों को संज्ञान में लेते हुए समस्त पदाधिकारीयों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया था कि जब तक प्रकरण का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक के लिए मंडल की छवि को बचाने के लिए जिला अध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा को दायित्व से मुक्त किया जाता है। उनके स्थान पर सर्वसम्मति से प्रभाकर गुप्ता को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया था।
गौरतलब है कि प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने तब कहा था कि नए जिला अध्यक्ष की घोषणा शीघ्र ही कर दी जाएगी। प्रदेश मंत्री सोनू वर्मा ने कहा कि पुलिस में दर्ज मुकदमे एवं सोशल मीडिया में चल रहे आरोपों से हमारे मंडल का कोई लेना-देना नहीं है एवं यह छाबड़ा परिवार का व्यक्तिगत मामला है।
Location : Raebareli
Published : 26 June 2025, 9:03 PM IST
Topics : All india trade union raebareli latest news raebareli news uttar pradesh trade union uttar pradesh