
Raebareli: रायबरेली में आज नीट की परीक्षा लीक होने के मामले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय के सामने केंद्रीय शिक्षमंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। जिला कांग्रेस विधि विभाग व सपा नेताओं ने एक साथ यह पुतला दहन किया।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि आज हम सभी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया है। और यह मांग की है कि उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीट पेपर के लीक होना युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मामले में संज्ञान लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल उनके पद से हटा देना चाहिए। यदि वह नहीं हटते हैं तो यह बड़ी शर्म की बात होगी क्योंकि यह देश के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।
वहीं महंगाई, गैस के बढ़ते डाल बेरोजगारी, पेपर लीक, किसानों की समस्याओं और क्षेत्र की बदहाल सड़कों को लेकर ऊंचाहार में सपा ने जोरदार प्रदर्शन किया। यहाँ पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
सपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में महंगाई चरम पर है, युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं और किसान सूखी नहरों और खराब सड़कों की समस्या से जूझ रहे हैं। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने कहा कि अगर इस ज्ञापन के माध्यम से महंगाई में कमी नहीं की जाती है तो यह आंदोलन और बड़ा रूप ले लेगा।
जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव की अगुवाई में ऊंचाहार में स्थित सैनी लोन से भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए बढ़ती। महंगाई पेपर लीक और किसानों की समस्या को लेकर के राज्यपाल को तहसीलदार के माध्यम से ज्ञापन सौंपा ।
Location : Raebareli
Published : 9 June 2026, 5:50 PM IST
Topics : Congress protest Raebareli Samajwadi Party UP News